Move to Jagran APP

IWD 2020: इंसानों ही नहीं जानवरों में भी होती हैं ममता, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देखें हथिनी का प्यार

IWD 2020 कुछ लोगों ने वीडियो पर प्यार भरा कमेंट भी किया है जिसमें एक यूज़र ने लिखा है। मां ममता का सागर होती हैं और मां का प्यार देख दिल भर आया है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 03:35 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 03:37 PM (IST)
IWD 2020: इंसानों ही नहीं जानवरों में भी होती हैं ममता, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देखें हथिनी का प्यार
IWD 2020: इंसानों ही नहीं जानवरों में भी होती हैं ममता, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देखें हथिनी का प्यार

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क।IWD 2020: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी का एक बच्चा जन्म के बाद अपने पैर पर खड़े होकर चलने की कोशिश कर रहा है। इस कोशिश में वह कई बार अपने घुटनों के बल गिर जाता है, लेकिन वह खड़े होकर चलने की कोशिश को नहीं छोड़ता है। यह वीडियो अपने आप में अनुपम है, जिसे देखकर मां और ममता की छवि प्रकट हो जाती है। 

loksabha election banner

वीडियो को 1 लाख 19 हज़ार से अधिक लोगों ने देखा है

यह वीडियो 5 मार्च की है, जिसे अब तक 1 लाख 19 हज़ार से अधिक लोगों ने देखा है। वहीं, 3 हज़ार से अधिक लोगों ने ट्वीट को रीट्वीट किया है, जबकि 14 हज़ार से अधिक लोगों ने ट्वीट को पसंद किया है। कुछ लोगों ने वीडियो पर प्यार भरा कमेंट भी किया है, जिसमें एक यूज़र ने लिखा है। मां ममता का सागर होती हैं और मां का प्यार देख दिल भर आया है। दूसरे यूज़र ने लिखा है सो क्यूट।

अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान ने सोशल प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर की है। इस वीडियो में ऐसा देखा जा रहा है कि हथिनी अपने बच्चे को खड़े होकर पैर पर चलने में मदद कर रही है। इसके लिए हथिनी बच्चे को पैर से पुश कर अपनी सूंढ़ की मदद से बच्चे को खड़े होने के लिए साहस दे रही है।

इस वीडियो के कैप्शन में प्रवीण कासवान ने लिखा है। जब मां ने बच्चे को  पैर पर खड़ा होने में जो सहायता की है वो ममता को दर्शाती है। यह पल सबसे अनूठा है। इस वीडियो को अब तक 6 हजार से अधिक लोगों ने देखा है।

वहीं, सैकड़ों लोगों ने प्रवीण कासवान के ट्वीट को रीट्वीट किया है, जबकि कई लोगों ने कमेंट कर वीडियो की भी प्रशंसा की है। आपको बता दें कि भारतीय वन सेवा के अधिकारी प्रवीण कासवान सोशल मीडिया पर अक्सर वाइल्ड लाइफ से संबंधित दिल छूने वाली वीडियो शेयर करते रहते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.