Move to Jagran APP

Viral Video: इस लड़के की कलाबाजियां देखकर दांतों तले दबा लेंगे अंगुलियां

Somersault Viral Video यह लड़क बिना रुके एक बार में हवा में 30 बार कलाबाजियां करता है इसकी शारीरिक क्षमता और कौशल को देखकर हर कोई हैरान है।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 04:30 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 04:30 PM (IST)
Viral Video: इस लड़के की कलाबाजियां देखकर दांतों तले दबा लेंगे अंगुलियां
Viral Video: इस लड़के की कलाबाजियां देखकर दांतों तले दबा लेंगे अंगुलियां

Somersault Viral Video: कोलकाता की जशिका खान और मोहम्मद अजाजुद्दीन की कलाबाजी (Somersault) वाले वायरल वीडियो के बाद एक और लड़के का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस लड़के की कलाबाजी का वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर्स हैरान हैं। आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो अपने दांतों तले अंगुलियां दबा लेंगे।

prime article banner

यह लड़क बिना रुके एक बार में हवा में 30 बार कलाबाजियां करता है, इसकी शारीरिक क्षमता और कौशल को देखकर हर कोई हैरान है। यह वीडियो कहां का है और इसे कब बनाया गया है, इसके बारे में जानकारी नहीं है।

ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक एक लाख अधिक लोग देख चुके हैं। 16 हजार से अधिक लोगों ने इसे पसंद किया है और 6 हजार से अधिक लोगों ने इसे रिट्वीट किया है। इस वीडियो को सोमवार यानी 9 सितंबर 2019 को देर रात शेयर किया गया।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि यह लड़का विश्व कीर्तिमान तोड़ सकता है। 30 सेकेंड के अंदर 30 कलाबाजियां! हमारे देश में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस एक अवसर देने और लोगों के आशीर्वाद की जरूरत है। यूजर ने आगे लिखा है कि 60 सेंकेंड में 50 कलाबाजियां करने का विश्व कीर्तिमान है। क्या हम तोड़ सकते हैं!

ऋचा नाम की यूजर ने लिखा है कि उनका सिर चकरा रहा है। उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू से अनुरोध किया है कि वे स्टेट बोर्ड्स को निर्देश दें कि वे खेलों में जिम्नास्टिक को शामिल करें।

एक अन्य यूजर ने खेल मंत्री से अनुरोध किया है कि वे इस लड़के को भी एक अवसर मुहैया कराएं।

Viral Video: इन दो स्कूली बच्चों ने चलते-चलते दिखाई ऐसी करतब, केंद्रीय मंत्री भी हो गए मुरीद

आपको बता दें कि खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कोलकाता की जशिका खान और मोहम्मद अजाजुद्दीन की प्रतिभा को निखारने और जिम्नास्टिक में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहन देने की बात कही थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.