Viral Video: पुलिसकर्मी ने चालक को मंत्रोच्चारण के साथ पहनाया हेलमेट, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं तारीफ
हमारे देश में कई लोग दो पहिया वाहन के समय हेलमेट पहना अपनी शान के खिलाफ समझते हैं। गौरतलब है कि जब ट्राफिक पुलिस बिना हेलमेट पहने वाले चालकों को पकड़ते हैं तो उनका चालान भी काटा जाता है और कभी-कभी पुलिसकर्मी द्वारा लताड़ भी लगाई जाती।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। बाइक या स्कूटर (दो पहिया वाहन) चलाते समय हेलमेट पहनना कितना जरुरी है यह सभी जानते हैं। हमारे देश में हर साल सैंकड़ों लोगों की जान दो पहिया वाहन चलाते वक्त सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से होती है। इनमें से ज्यादातर चालकों की मौत हेलमेट न पहनने की वजह से ही होती है।
हालांकि, फिर भी हमारे देश में कई लोग दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहना अपनी शान के खिलाफ समझते हैं। गौरतलब है कि जब ट्राफिक पुलिस बिना हेलमेट पहने वाले चालकों को पकड़ते हैं तो उनका चालान भी काटा जाता है और कभी-कभी पुलिसकर्मी द्वारा लताड़ भी लगाई जाती।
पुलिसकर्मी ने बड़े प्यार से चालक को पहना हेलमेट
गौरतलब है कि सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म ट्विटर पर जैकी यादव द्वारा एक वीडियो साझा किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है एक पुलिसकर्मी बड़े प्यार से और मंत्रोच्चारण की स्वर-शैली के साथ चालक से हेलमेट पहनने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने बड़े आदर-सम्मान के साथ चालक को हेलमेट भी पहनाया।
पुलिसकर्मी के इस व्यवहार ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए जैकी ने लिखा है, 'इस भाई को इतनी इज़्ज़त से तो शादी में सेहरा भी नहीं पहनाया गया होगा😜।'
इस भाई को इतनी इज़्ज़त से तो शादी में सेहरा भी नहीं पहनाया गया होगा😜 pic.twitter.com/UQn1gRFypz— Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) September 9, 2022
यूजर्स ने की पुलिसकर्मी की तारीफ
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा,'भाई के यह स्टाइल है, बहुत ही सही आदमी हैं।' वहीं, एक यूजर ने व्यंग करते हुए लिखा, दरोगा जी कर्म से पुलिस वाले और धर्म से पाण्डे है। एक यूजर ने लिखा,'लोगों को कानून का पालन करना सिखाने का यही सही तरीका है। बता दें कि इल क्लिप को 9 सितंबर को ट्विटर पर शेयर किया गया था। इस क्लिप को 191,000 से अधिक बार देखा जा चुका है और लगभग 10,000 लाइक्स मिल चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan News: डाक्टर ने किया इंसानियत को शर्मशार, कुत्ते को चलती कार में बांधकर दूर तक घसीटा, देखें वीडियो