Public Place में मास्क नहीं पहनना पड़ा भारी, वीडियो देख अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे
इस वीडियो में देखा जा रहा है कि किसी पार्क में एक बिना मास्क के एक लड़का फोन पर बात कर रहा है। तभी एक पुलिसकर्मी आता है और पूछता है कि मास्क किधर है ? यह सुन लड़का भागने लगता है कि तभी पुलिसकर्मी उसका पीछा करने लगता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जो जागरूकता फैलाने की कोशिश की गई है। वह काबिलेतारीफ है। लोग तरीके की जमकर सराहना कर रहे हैं। हालांकि, यह एक प्रैंक वीडियो है, लेकिन इस वीडियो से लोगों में जागरूकता जरूर फैलेगी।
This is hilarious😂
Are you wearing your mask😷 pic.twitter.com/2re9RYRZYo— Sudha Ramen 🇮🇳 (@SudhaRamenIFS) January 3, 2021
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी पार्क में एक बिना मास्क के एक लड़का फोन पर बात कर रहा है। तभी एक पुलिसकर्मी आता है और पूछता है कि मास्क किधर है ? यह सुन लड़का भागने लगता है कि तभी पुलिसकर्मी उसका पीछा करने लगता है और मजाकिया अंदाज में हल्के हाथों से एक थप्पड़ लगा देता है। इससे आस पास के लोगों में जागरूकता बढ़ जाती है। यह क्रम लगातार जारी रहता है।
इसके बाद सभी लोग अपने जेब और पर्स से मास्क निकालकर पहनने लगते हैं। हालांकि, वीडियो बेहद हास्यास्पद है। हाल के दिनों में ऐसा देखा जा रहा है कि लोग कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां नहीं बरत रहे हैं। इसके लिए यह जरूरी है कि लोगों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता फैलाई जाए।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुधा रमन ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से रीट्वीट कर शेयर किया है, जिसे अब तक लगभग 4 लाख 23 हजार बार देखा गया है और 2500 लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 500 लोगों ने इसे रिट्वीट किया है, जबकि कई लोगों ने कमेंट किए हैं, जिसमें उन्होंने पुलिस कर्मी की तारीफ की है। कई यूजर्स ने इस मुहिम को सही ठहराया है। एक यूजर ने लिखा है-वेरी गुड जॉब।
Image Courtesy:यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Sudha Ramen IFS से ली गई है।