गर्मी से बचने के लिए पाकिस्तानियों ने लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
वीडियो के बैकग्राउंड में पाकिस्तानी गाना बज रहा है जो गर्मी मौसम पर आधारित है। यह वीडियो देख लोगों को बीरबल की खिचड़ी याद आने लगी है। लोग पड़ोसी देश पाकिस्तान के देसी जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग गधा के गोल-गोल घूमने को राष्ट्रवाद बता रहे हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इस वीडियो में गर्मी से बचने के लिए जो जुगाड़ लगाया गया है। वह हास्यास्पद है। यह वीडियो पड़ोसी देश पाकिस्तान की है। इसमें साफ़ देखा जा सकता है कि दो व्यक्ति गर्मी के दिनों में खाट लगाकर भरी दोपहर में बाहर बैठकर बातचीत कर रहे हैं। वहीं, गर्मी से बचने के लिए पास में एक गधा बांध रखा है, जो कोल्हू की तरह घूम रहा है।
#Summer Solutions -
देसी उपाय गर्मी से बचने का..😊😊
पड़ोस से....@hvgoenka @vinodkapri pic.twitter.com/KHQVxj0Unn— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) April 19, 2021
जबकि, गधे को जिस पोल (बांस) में बांध रखा गया है। उसके ऊपर एक और बड़ा डंडा बांधा गया है। उसके दोनों तरफ पताका (कपड़े) बांधा गया है। जब गधा डंडे के सहारे घूमता है, तो पताके से हवा आती है, जो पठानों को गर्मी से राहत दिलाती है। वीडियो के बैकग्राउंड में पाकिस्तानी गाना बज रहा है, जो गर्मी मौसम पर आधारित है। यह वीडियो देख लोगों को बीरबल की खिचड़ी याद आने लगी है। लोग पड़ोसी देश पाकिस्तान के देसी जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग गधा के गोल-गोल घूमने को राष्ट्रवाद बता रहे हैं।
इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-देसी उपाय गर्मी से बचने का..पड़ोस से....। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 5 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर जुगाड़ की तारीफ की है, तो कुछ लोगों ने जानवर पर अत्याचार करने की आलोचना की है। एक यूजर विनय कुमार ने लिखा है-ऐसा लग रहा है जैसे किसी बड़े लोकतंत्र के मसीहों ने अपने नागरिकों को समझा दिया है कि गोल गोल घूमना "राष्ट्रवाद" है।
Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Rupin Sharma IPS से ली गई है।