Viral Video: बादशाह के साथ एमएस धौनी-हार्दिक पांड्या ने किया शानदार डांस, ‘काला चश्मा' गाने पर झूम उठे माही
वायरल हो रहे वीडियो में बॉलीवुड रैपर बादशाह अपने फेमस गाने ‘काला चश्मा’ पर रैप कर रहे हैं। बादशाह के साथ महेंद्र सिंह धोनी हार्दिक पंड्या क्रुणाल पंड्या और ईशान किशन भी गाने गातें हुए डांस कर रहे हैं।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। क्रिकेट मैदान में हमेशा कूल दिखने वाले भारत के पूर्व कप्तान एमएस धौनी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पिछले कुछ दिनों पहले एमएस धौनी, उनकी पत्नी साक्षी सिंह धौनी और टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, दुबई में एक पार्टी में नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी में मशहूर रैपर बादशाह परफॅार्म कर रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड रैपर बादशाह अपने फेमस गाने ‘काला चश्मा’ पर रैप कर रहे हैं। बादशाह के साथ महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या और ईशान किशन भी गाने गाते हुए डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म के कई हैंडल से शेयर किया गया है।
Mahi & hardik seen dancing at a party with their close friends, last night in dubai 🕺🔥#MSDhoni pic.twitter.com/PB5pGPSZsJ
— Chakri Dhoni (@ChakriDhoni17) November 27, 2022
Ms Dhoni with Hardik Pandya are enjoying birthday party in Dubai ft. Badshah 🎉🎈❤️#MSDhoni #HardikPandya #Badshah pic.twitter.com/ak8oB8j5Xr
— MS Dhoni 7781 #TataIPL #ChennaiSuperKings (@msdhoni_7781) November 27, 2022
जल्द होगा आईपीएल का मिनी ऑक्शन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एमएस धौनी आईपीएल 2023 में खेलते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह आईपीएल 2023, एमएस धौनी की आखिरी आईपीएल हो सकती है। बताते चलें कि कोच्चि में 23 दिसंबर को आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन होगा। 15 नवंबर को ही सभी फ्रेचाइजियों ने अपनी रिटेन और रिलीज लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने जेसन होल्डर और एविन लुईस और मनीष पांडे को रिलीज कर दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिलीज करते हुए पैसे बचाए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन और जॅास बटलर जैसे खिलाड़ियों पर आईपीएल मिनी ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है।
यह भी पढ़ें: IPL 2023 Auction: जॉस बटलर ने आइपीएल को लेकर कही मजेदार बात, वीडियो हो रहा वायरल