Viral Video: बारिश में छोटे बच्चे ने बीच सड़क पर झूमकर किया डांस, लोगों के दिल को पिघला रहा यह वीडियो
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा बच्चा बारिश में बेधड़क डांस करते हुए दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है छोटो बच्चा मदमस्त होकर बारिश में गोल-गोल घूमकर डांस कर रहा है।
नई दिल्ली,ऑनलाइन डेस्क। बारिश में भींगने की ख्वाइश अक्सर हर इंसान की होती है। क्या बच्चे और क्या बूढ़े, हर इंसान की चाहत होती है कि वो बारिश में भींगते हुए मस्ती करे। छोटे बच्चों को बारिश में खेलने में काफी आनंद मिलता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा बारिश में बेधड़क डांस करते हुए दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है छोटो बच्चा मदमस्त होकर बारिश में गोल-गोल घूमकर डांस कर रहा है। इतना ही नहीं, वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा अचानक सड़क पर भी लेट कर बारिश का आनंद ले रहा है।
Rainy days.. pic.twitter.com/4aGe07BRdV
— Buitengebieden (@buitengebieden) November 23, 2022
यूजर्स ने शेयर किए कई वीडियो
बारिश में इस तरह छोटे बच्चो को आनंद लेते हुए देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स का दिल पिघल गया है। इस वीडियो पर 418K से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट Buitengebieden द्वारा पोस्ट किया गया। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कहा, 'बारिश का समय सबसे अच्छा होता है।' गौतलब है कि इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई ऐसे वीडियो भी शेयर किए गए हैं, जिसमें भारत सहित अन्य देशों के छोटे बच्चे बारिश का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
RAINY DAYS WITH INDIAN KIDS pic.twitter.com/MICD7YnSH2
— somendra (@somendra31) November 23, 2022
Going back up is even more amazing than going down.— Kathy Foulkes Erins (@KFErins) November 23, 2022
Rainy days are the absolute best!!! pic.twitter.com/8PVj8V06Wo— janet (@jayseetoo) November 24, 2022
हनुमान भजन गा रही बच्ची का हुआ था वीडियो वायरल
बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था, जिसमें देखा जा सकता है कि स्कूल यूनिफॅार्म में एक बच्ची पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान भजन गा रही है। बच्ची के साथ कुछ बुजुर्ग महिलाएं भी दिख रही हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि जहां पर बच्ची मौजूद है, वहां सत्संग हो रहा है। सत्संग में बच्ची गा रही है, 'छोटा सा हनुमान चलावे गाड़ी सत्संग की।' दिलचस्प बात है कि बच्ची शानदार लय और ताल के साथ यह भजन गा रही है।
Cutest Bhajan ❤️😍 pic.twitter.com/zVTh6G0TJ4
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) November 22, 2022
यह भी पढ़ें: Viral Video: छोटी बच्ची ने इस अंदाज में गाया भगवान हनुमान जी का भजन, जीत लिया सोशल मीडिया पर लोगों का दिल