Move to Jagran APP

हथिनी के बच्चे पर भी दिखा लॉकडाउन का असर, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि हथिनी का बच्चा एक मैदान में अपनी मां की निगरानी में कबूतरों के साथ खेल रहा है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Mon, 13 Apr 2020 10:34 AM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2020 10:34 AM (IST)
हथिनी के बच्चे पर भी दिखा लॉकडाउन का असर, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान
हथिनी के बच्चे पर भी दिखा लॉकडाउन का असर, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: कोरोना वायरस महामारी से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। इस वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश और दुनिया के दर्जनों देशों में लॉकडाउन की स्थिति है। लोग अपने घरों में ही रहकर आवश्यक सावधानियां बरत रहे हैं। हालांकि, लंबे समय तक घरों में रहना आसान नहीं होता है। ऐसे में लोग टीवी और इंटरनेट का सहारा ले रहे हैं। इससे सोशल मीडिया पर देश और दुनिया के सैकड़ों वीडियो रोजाना शेयर हो रहे हैं।

loksabha election banner

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि हथिनी का बच्चा एक मैदान में अपनी मां की निगरानी में कबूतरों के साथ खेल रहा है। इसके लिए वह कबूतरों के पीछे दौड़ता है और कबूतर भी यह समझकर कि यह एक बच्चा है। उससे बिना डरे खेल का पूरा आनंद ले रहे हैं। वीडियो में एक बार ऐसा भी देखा जाता है कि दौड़ने के क्रम में  हथिनी का बच्चा ज़मीन पर गिर जाता है। तभी उसकी मां आगे बढ़ती है, लेकिन तब तक वह अपने पैर पर खड़ा होकर अपने मां के पास चला जाता है।

इस वीडियो को वीडियो सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर की है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- सभी बच्चों को फुल टाइम काम मिला है, जिसे गेम कहा जाता है और बच्चों के लिए मां पेन किलर होती है। मां को अपने पास देखकर हर बच्चे का दुख आधा हो जाता है।

वीडियो को 16 हजार लोग देख चुके हैं

सुशांत नंदा के इस वीडियो को अब तक 16 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 2 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, 52 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है, जबकि 62 लोगों ने कमेंट किए हैं, जिसमें उन्होंने वीडियो की तारीफ की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.