Move to Jagran APP

कबूतर को किक मारने में औंधे मुंह गिरा लड़का, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- कई बार कर्म का फल बड़ी जल्दी मिल जाता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 09:29 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 09:29 AM (IST)
कबूतर को किक मारने में औंधे मुंह गिरा लड़का, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
कबूतर को किक मारने में औंधे मुंह गिरा लड़का, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक सड़क पर कुछ लड़के जा रहे हैं। सुबह का समय होने के चलते सड़क खाली है और गाड़ियां अधिक चल नहीं रही हैं। यह देख कबूतर दाना चुगने सड़क पर है। जब कबूतर सड़क किनारे दाने चुग रहा होता है। तभी लड़कों की नजर कबूतर पर पड़ती है।

loksabha election banner

उनमें एक लड़के के मन में शरारत सूझती है और फिर वह कबूतर को किक करने की सोचता है। लड़का मन ही मन सोचता है कि कबूतर को ऐसा फुटबॉल बनाऊंगा कि यह सीधे गोल पोस्ट में जाकर गिरेगा। यह ख्याल कर वह किक मारने के लिए तैयार हो जाता है। इसके बाद वह जैसे ही अपने पैर को किक करने के लिए हवा में लहराता है। तभी कबूतर को अहसास हो जाता है कि कोई खतरा है। यह जान कबूतर मुस्तैद हो जाता है।

इसके बाद जैसे ही वह लड़का किक मारता है, कबूतर फुर्र से उड़ जाता है। इस क्रम में लड़के का शरीरिक संतुलन बिगड़ जाता है और फिर वह सड़क किनारे धड़ाम से गिरता है। यह देख उसके दोस्त हंसने लगते हैं। वीडियो देख ऐसा लगता है कि शायद गिरने की वजह से लड़के को गंभीर चोट लगी है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-  कई बार कर्म का फल बड़ी जल्दी मिल जाता है। पशु और पक्षियों का सम्मान करें, उनमें भी जान होती है। सुशांत नंदा के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं और 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिसमें उन्होंने लड़के की आलोचना की है।

Image Courtesy:यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.