Move to Jagran APP

Viral Video: मछली का शिकार करने वाला वीडियो हुआ वायरल, इस जीव को पहचानें

सोशल मीडिया पर एक जीव का मछली का शिकार करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शिकार करने का अंदाज बेहद ही रोचक और निराला है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 01:49 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2020 09:00 AM (IST)
Viral Video: मछली का शिकार करने वाला वीडियो हुआ वायरल, इस जीव को पहचानें
Viral Video: मछली का शिकार करने वाला वीडियो हुआ वायरल, इस जीव को पहचानें

आपने कई जीवों को मछली का शिकार करते हुए देखा होगा। कुछ तो कई घंटे तक ध्यान लगाकर अपने शिकार का इंतजार करते रहते हैं, और सही मौका पाते ही शिकार को झपट लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक जीव का मछली का शिकार करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिकार करने का अंदाज बेहद ही रोचक और निराला है।

loksabha election banner

फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी जोन ने अपने ट्विटर पेज पर मछली के शिकार का वीडियो शेयर किया है, जिसे काफी देखा जा रहा है और लाइक किया जा रहा है।

इस वीडियो में एक काले रंग का पक्षी दिखाई दे रहा है। जो पानी में अपने शिकार की तलाश कर रहा है। उसके शिकार करने का तरीका बेहद ही निराला है। वह पानी के अंदर अपने शिकार को बड़े ही ध्यान से देखता है और अपने दोनों पंखों को अपने सिर के पास इस तरह गोल कर लेता है, जैसे कि वह एक छाता हो।

छाते की आकृति बनाने के बाद वह ध्यानपूर्वक पानी में अपने शिकार को देखता रहता है और मौका मिलते ही शिकार को झपट लेता है। बार-बार वह इसी प्रक्रिया को दोहराता है। शिकार का यह तरीका बहुत ही अलग है। संभवत: आप किसी पक्षी को इतनी चालाकी से अपने शिकार को चकमा देते हुए पहली बार देख रहे होंगे।

वीडियो देखें:

फिजिक्स एंड एस्ट्रोनॉमी जोन के ट्वीट किए गए इस वीडियो को अब तक 92 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। इसे 1400 से अधिक बार रिट्वीट किया गया है और 6700 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो को आज सुबह ट्वीट किया गया है।

कुछ लोग इस पक्षी को काला बगुला बता रहे हैं तो कुछ इसे अम्ब्रेला बर्ड कह रहे हैं। कई यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर आश्चर्य व्यक्त किया है। कुछ लोगों का कहना है​ कि यह पक्षी शिकार करते वक्त अपने पखों को छाते की तरह इसलिए कर लेता है ताकि पानी से आने वाले प्रकाश के परावर्तन से खुद को बचा सके और अपने शिकार पर ध्यान लगा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.