एक डेट आैर 200 पुरुष एक अमेरिकी महिला ने किया अनोखा कमाल
सोशल मीडिया की डेटिंग साइट्स पर धोखेधड़ी के आपने सैंकड़ों किस्से सुने होंगे। फिर भी क्या कभी ये सुना है कि कोर्इ महिला एक ही दिन में एक ही जगह एक साथ 200 लोगों को डेट पर बुला ले।
अनोखी कहानी
एक शख्स ने पिछले दिनों सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक तस्वीर आैर एक अनोखी कहानी साझा की जो जम कर वायरल हुर्इ। कहानी की शुरूआत तो एक आम धोखे की लगती है जब किसी ने डेटिंग साइट पर दूसरे इंसान को झांसा दिया हो, पर पूरी जानकारी के बाद आप हैरान रह जायेंगे कि एक लड़की सिर्फ एक नहीं पूरे 200 युवकों के साथ अनोखा मजाक कर दिया वो भी ब्लाइंड डेट के नाम पर। जीहां ये कहानी सुनार्इ है @bvdhai हैंडल से मैसेज करने वाले एक ट्विटर यूजर ने। टाइम डाॅट काॅम आैर मिरर के मुताबिक इस शख्स ने टिंडर का डरावना अनुभव साझा किया है। सामने आते ही उस शख्स का ट्वीट तेजी से वायरल हो गया। इस इंसान की कहानी में कहा गया है कि उसकी टिंडर पर एक महिला से मुलाकात हुई आैर दोनों ने एक-दूसरे का फोन नंबर ले लिया। कुछ समय बाद इस लड़की ने फोन करके उसे डेट के लिए इनवाइट किया। झटका तो तब लगा जब वो न्यूयॉर्क सिटी के यूनियन स्क्वेयर पार्क पर डेट के लिए पहुंचा। वहां वो अकेला नहीं था बल्कि तकरीबन 200 लोग आैर मौजूद थे आैर उसी लड़की के साथ डेट के लिए आए थे।
I TRUST NO ONE. I TRUST NOTHING ANYMORE. VANITY WILL BE THE DEMISE OF HUMAN CIVILIZATION. DON'T GET GOT. THE END.— миша (@bvdhai) August 19, 2018
डेट के लिए प्रतियोगिता
तस्वीर के साथ पोस्ट की गर्इ अपनी कहानी में इस शख्स के द्वारा डेट पर बुलाने वाली महिला का नाम नताशा एपोंटे बताया गया है। नताशा इंस्टाग्राम पर खुद को अभिनेत्री, मॉडल, गायिका आैर एक ट्रैवलर बताती है। ये युवती जब डेट के लिए निश्चित स्थान पर आर्इ जो एक डीजे के सेटअप की तरह तैयार किया था, तो उसने कहा कि उसने डेटिंग साइट से चुने हुए लोगों को यहां बुला कर उनकी प्रतियोगिता कराने का निर्णय किया है। इस तरह से वो अपने बेस्ट पार्टनर चुन सकेगी। उसने ये भी कहा कि जो इसके लिए तैयार नहीं है वो वापस जाने के लिए स्वतंत्र हैं। इसके बाद प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार लोग वहां रुक गए आैर इस शख्स जैसे कर्इ लोग वापस चले गए।
अजब गजब शर्तें आैर कंप्टीशन
खबरों के अनुसार सबसे पहले युवती ने स्पष्ट किया कि उसकी कुछ शर्तें हैं जैसे लंबी दाढ़ी आैर डोनाल्ड ट्रंप को पसंद करने वाले लोग उससे डेट नहीं कर सकते। इसके बाद प्रतियोगिता के नियम आैर खेल बताये गए। इनमें पुशअप्स लगाने, रेसिंग करने आैर ये बताने के लिए कहा गया कि वो उसे डेट क्यों करना चाहते हैं। ये तो पता नहीं चल पाया कि इस सबके बाद नताशा को अपनी पसंद की डेट मिली या नहीं, पर पोस्ट पढ़ कर उस पर लोगों ने अलग अलग तरह के कमेंट जरूर किए। कुछ को ये फनी लगा पर कुछ के अनुसार ये एक घटिया हरकत थी। वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना था कि नताशा को एेसा करने का कोर्इ हक नहीं था, अगर कोर्इ पुरुष एेसा करता तो सब उसकी भर्त्सना करते।