Move to Jagran APP

Pocket pay के जरिए बीच सड़क पर महिला ट्रैफिक हवलदार ने ली रिश्वत, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

इस वीडियो को Jaane bhi do Yaro ने ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है- No Google pay No Phone pe No UPI...... Direct Pocket pay। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 21 हजार से अधिक बार देखा गया है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 05:13 PM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 05:13 PM (IST)
Pocket pay के जरिए बीच सड़क पर महिला ट्रैफिक हवलदार ने ली रिश्वत, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 21 हजार से अधिक बार देखा गया है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इसके बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में जिस तरह से महिला पुलिस कर्मी बीच सड़क पर रिश्वत लेती दिख रही हैं। उससे एक बार फिर पुलिस कर्मी के चरित्र पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी नाके पर कई ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात हैं और वाहनों की चेकिंग कर रहे हैं। इस दौरान गाड़ियों की सघन जांच चल रही है।

loksabha election banner

तभी एक महिला बिना हेलमेट पहने आती है, जिसे महिला पुलिसकर्मी हाथ देकर रुकने के लिए कहती हैं। उस महिला के साथ एक अन्य महिला भी है। इसके बाद पुलिसकर्मी गाड़ी से जुड़े दस्तावेज दिखाने के लिए कहती हैं। वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि स्कूटी वाली महिला के पास गाड़ी के सभी कागजात हैं, लेकिन हेलमेट नहीं पहनी हैं। फिर महिला पुलिसकर्मी हेलमेट न पहनने का जुर्माना भरने के लिए कहती हैं। हालांकि, इसके लिए चालान नहीं काटती हैं, बल्कि रिश्वत की मांग करती हैं।

स्कूटी वाली महिला के साथ एक अन्य महिला हैं जो बाद में पैसे लेकर महिला पुलिसकर्मी के पास आती हैं। उस समय महिला पुलिसकर्मी सांकेतिक भाषा में उसे पैसे जेब में रखने के लिए कहती हैं। इसके बाद वह महिला सीनियर पुलिसकर्मी की मौजूदगी में महिला पुलिसकर्मी के जेब में पैसे रखकर स्कूटी के साथ चली जाती हैं। वहीं, पास के छतों पर खड़े लोगों ने इस वीडियो को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

इस वीडियो को Jaane bhi do Yaro ने शेयर किया है

इस वीडियो को Jaane bhi do Yaro ने ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है- No Google pay, No Phone pe, No UPI...... Direct Pocket pay। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 21 हजार से अधिक बार देखा गया है और तकरीबन 2 हजार लोगों ने लाइक किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिसमें उन्होंने महिला पुलिसकर्मी की आलोचना की है।

Image Courtesy:यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Jaane bhi do Yaro से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.