Move to Jagran APP

महिला ने डॉगी को सिखाया खाने से पहले प्रार्थना करने का पाठ, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

इस वीडियो में महिला अपने दो डॉगी को खाना परोसकर खाने से पहले प्रार्थना करने के लिए कहती हैं। वीडियो में महिला मराठी भाषा में श्रीहरि विष्णु समेत सभी देवी देवताओं की प्रार्थना कर रही हैं। वहीं डॉगी बैठकर प्रार्थना सुन रहे हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 04:26 PM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 04:26 PM (IST)
महिला ने डॉगी को सिखाया खाने से पहले प्रार्थना करने का पाठ, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
इस वीडियो को वैशाली माथुर ने शेयर किया है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। यह वीडियो जीने की राह दिखाती और सिखाती है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि महिला अपने डॉगी को खाना खाने से पहले ईश्वर को धन्यवाद करना सीखा रही हैं। सभी धर्मों में खाना खाने से पहले प्रार्थना करने की प्रथा है। इस दौरान लोग हाथ जोड़कर प्रभु को शुक्रिया अदा करते हैं। खासकर सनातन धर्म में मां अन्नपूर्णा की पूजा-अर्चना की जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि मां पार्वती की अंश स्वरूप मां अन्नपूर्णा हैं। वे ही अन्नदात्री हैं। देश के कई जगहों पर लोग ठाकुर जी को भोग लगाने के बाद ही खाना खाते हैं।

loksabha election banner

इस वीडियो में महिला अपने दो डॉगी को खाना परोसकर खाने से पहले प्रार्थना करने के लिए कहती हैं। वीडियो में महिला मराठी भाषा में श्रीहरि विष्णु समेत सभी देवी देवताओं की प्रार्थना कर रही हैं। वहीं, डॉगी बैठकर प्रार्थना सुन रहे हैं। हालांकि, एक डॉगी अपने मन को समझाने में कामयाब नहीं हो पा रहा है। वीडियो में डॉगी की बेसब्री साफ़ देखी जा सकती है। इसके बावजूद डॉगी प्रार्थना खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। जब प्रार्थना खत्म होती है, तो महिला डॉगी को खाने की सलाह देती हैं। तभी दोनों डॉगी खाने पर टूट पड़ते हैं। वीडियो बचपन की याद दिला जाती है। जब बच्चे पूजा के दिनों में जल्द खाने की जिद करने लगते हैं।

इस वीडियो को वैशाली माथुर ने शेयर किया है

इस वीडियो को वैशाली माथुर सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 43 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, तकरीबन 3 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि, 100 से अधिक लोगों ने कमेंट कर महिला की तारीफ की है। एक यूजर प्रमोद ने लिखा है-

जय जय रघुवीर समर्थ!

राजाधिराज सदगुरू नाथ महाराज की जय!

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट वैशाली माथुर से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.