दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में शराबी पति को उसकी पत्नी ने ऐसा सबक सिखाया है, जिसे देख आपको 'आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया' फिल्म की याद आ जाएगी। इस वीडियो में पति उसी अंदाज में पिटाई खाता है। हालांकि, पत्नी इतनी चतुराई से इस कार्य को अंजाम देती है। कोई यह समझ नहीं पाता है कि आखिर हो क्या रहा है ? क्या पत्नी सबक सीखा रही है या शराबी पति की पिटाई कर रही है।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शराबी नशे में टूल होकर नदी में नहाने की कोशिश कर रहा है। ऐसा हो सकता है कि शख्स अपने दोस्त के साथ आया है। इसकी भी संभावना है कि शख्स ने नदी किनारे ही वाइन पार्टी मनाई है। खैर, पार्टी होने के बाद सभी लोग नदी में नहाने लगते हैं। इसकी खबर शख्स की पत्नी को भी मिलती है।

उस समय शख्स की पत्नी घर के काम में व्यस्त थी। वह जल्दबाजी में खाली हाथ आ जाती है। रास्ते में उसे याद आता है कि वह घर से झाड़ू, बेलन या चप्पल कुछ नहीं ला पाई है। हालांकि, गुस्से में लाल रहने की वजह से वह इस पर ध्यान नहीं देती है। एक सुर में वह नदी किनारे पहुंचती है। पति को नहाते देख गुस्सा और चढ़ जाता है।

इसके बाद पास से कुछ पत्ते तोड़ती है और नदी में घुस जाती है। इसके बाद तांत्रिक स्टाइल में झाड़ फूंक स्टार्ट कर देती है। इस दौरान वह कई बार पत्तों से पीटती है। फिर पानी में कई बार डुबोती है। शख्स कुछ समझ नहीं पाता है। आखिर माजरा क्या है। इस नागिन को किसने खबर दी। कितना सुन्दर समां था। अब तो जलजला आ गया। वह मन ही मन यह सब कुछ सोच रहा है। वहीं, पत्नी तो पति को सबक सिखाने में मस्त रहती है। आसपास के लोग देख घबरा जाते हैं। जबकि, शराबी शख्स के दोस्त तो भाग खड़े होते हैं।

इस वीडियो को El Chiki नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 55 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। यूजर्स वीडियो देख पत्नी की जमकर तारीफ की है। इसके कैप्शन में यूजर ने स्पेनिश भाषा में La cura para dejar de tomar लिखा है। इसका भावार्थ नशा छुड़ाने का उपाय है।

Image Credit: El Chiki

Edited By: Pravin Kumar