सांप ने व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति ऑफिस में बैठा किसी अन्य व्यक्ति का इंतजार कर रहा है अथवा किसी कार्य के लिए आया है। तभी एक सांप ऑफिस में बड़ी जल्दी से घुस जाता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में सांप और व्यक्ति के बीच घमासान लड़ाई होती है। हालांकि, इस लड़ाई के अंत में व्यक्ति ने सांप को शिकस्त दी है, लेकिन सांप के दंश से व्यक्ति भी घायल हो गया है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति ऑफिस में बैठा किसी अन्य व्यक्ति का इंतजार कर रहा है अथवा किसी कार्य के लिए आया है। तभी एक सांप ऑफिस में बड़ी जल्दी से घुस जाता है। व्यक्ति सांप से बेखबर रहता है कि सांप फन उठाकर व्यक्ति पर हमला बोल देता है।
Snake attack pic.twitter.com/jqjoaSRXpC
— Nature is Scary (@NatureisScary) November 23, 2020
व्यक्ति उस समय अपने पैर से सांप के फन को कुचलना शुरू कर देता है, लेकिन सांप भी लड़ने के मूड से आया था। इसके बाद दोनों के बीच जमकर लड़ाई होती है। तभी व्यक्ति ने सूझ बुझ से सांप के फन पर पैर रखकर सांप को पकड़ लेता है। फिर ऑफिस के कर्मचारी को बताता है। उस समय व्यक्ति लंगड़ाता दिख रहा है। ऑफिस में सीसीटीवी लगा हुआ है, जिस कारण यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि यह वीडियो दक्षिण भारत के किसी जगह की है।
इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है
इस वीडियो को Nature Is Scary ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 9 लाख से अधिक बार देखा गया है और तकरीबन 5 हजार लोगों ने लाइक किया है और 1 लोगों ने रीट्वीट किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट्स भी किए हैं, जिसमें उन्होंने व्यक्ति की तारीफ की है। Image Courtesy:यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Nature Is Scary से ली गई है।