थप्पड़ मार प्रतियोगिता में व्यक्ति ने मौलाना साहब की ली ऐसी खबर, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
खेल के नियम कुछ इस प्रकार हैं। तीन व्यक्ति को एकसाथ बैठना होता है। बीच वाले व्यक्ति को पलक झपकते ही आजू-बाजू के दोनों व्यक्ति को थप्पड़ मारना होता है। वहीं थप्पड़ खाने वाले व्यक्तियों को न केवल अपनी हिफाजत करनी है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मिडिल ईस्ट के किसी देश में थप्पड़ मार प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस खेल में आसपास के लोग भी शामिल हैं। वीडियो देख ऐसा लगता है कि यह खेल स्थानीय क्षेत्रों में बेहद पॉपुलर है। इसके लिए लोग दिलचस्पी भी दिखा रहे हैं। यह खेल बेहद ही मजेदार है। सोशल मीडिया पर लोग इस खेल को ओलंपिक में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं।
I don’t understand anything what is going on, but I’m sure it will make you laugh like I did! pic.twitter.com/wRoS0xB9aY
— Harsh Goenka (@hvgoenka) September 18, 2021
खेल के नियम कुछ इस प्रकार हैं। तीन व्यक्ति को एकसाथ बैठना होता है। बीच वाले व्यक्ति को पलक झपकते ही आजू-बाजू के दोनों व्यक्ति को थप्पड़ मारना होता है। वहीं, थप्पड़ खाने वाले व्यक्तियों को न केवल अपनी हिफाजत करनी है, बल्कि बीच व्यक्ति को थप्पड़ या चप्पल से मारना भी है।
इसी क्रम में तीन लोग सोफे पर एक साथ बैठे हैं। बीच वाला व्यक्ति दोनों व्यक्ति को थप्पड़ मारकर मजे ले रहा है। वहीं, दोनों तरफ बैठने वाला व्यक्ति थप्पड़ खाने से बचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसके बावजूद दोनों व्यक्ति सफल नहीं हो पा रहे हैं। एक व्यक्ति शक्ल सूरत से मौलाना दिख रहे हैं।
व्यक्ति की थप्पड़ खाकर चिढ़ जाते हैं और जब एक बार भी व्यक्ति को थप्पड़ नहीं मार पाते हैं, तो गुस्से में सोफे पर जोर-जोर से चप्पल पीटने लगते हैं। यह दृश्य बेहद मजेदार है। आप वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इससे पहले सोशल मीडिया पर चप्पल-तोड़ पिटाई प्रतियोगिता का वीडियो भी वायरल हुआ था।
इस वीडियो को Harsh Goenka ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Harsh Goenka ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 55 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद कर कंमेटस किए हैं।