रेन फॉरेस्ट चैलेंज में हुई दुर्घटना, बाल-बाल बचे प्रतिभागी
तकरीबन 20 लोग एक साथ मोटर बाइक पर सवार होकर लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं। इस रेस में कुछ लोग अनुभवी हैं तो कुछ लोग अनुभवहीन हैं। इसके लिए मेंटर भी है जो उन्हें हेल्प भी कर रहे हैं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। यह वीडियो भले ही देखने में हास्यास्पद हो, लेकिन इससे हमें सीख भी मिलती है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी जंगल में रेसिंग हो रही है। यह आम मोटर रेसिंग नहीं है, बल्कि रेन फॉरेस्ट चैलेंज है। इस रेस में प्रतिभागियों को पानी, कीचड़, गड्डे और जंगल इन सबसे गुजरना पड़ता है।
“Slow down peewee”
“Oh he dead” 😭😭😭🤦🏽♀️ pic.twitter.com/pffApKgTzm— July 23 🧚🏾♀️ (@zyonthemap) June 30, 2020
तकरीबन 20 लोग एक साथ मोटर बाइक पर सवार होकर लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं। इस रेस में कुछ लोग अनुभवी हैं, तो कुछ लोग अनुभवहीन हैं। इसके लिए मेंटर भी है, जो उन्हें हेल्प भी कर रहे हैं। तभी एक लड़की की गाड़ी गढ्ढे में फंस जाती है। वह बहुत कोशिश करती है, लेकिन उस गड्ढे से निकलने में कामयाब नहीं हो पाती है, क्योंकि गड्ढा कीचड़ से भरा होता है।
तभी मेंटर आकर उस लड़की को टिप्स देता है कि कैसे गाड़ी को गड्ढे से निकाला जाता है। इसके बाद भी जब वह सफल नहीं हो पाती है तो मेंटर खुद से ड्राइव कर उसे बाहर करता है।उसके पीछे एक और प्रतिभागी है, जो अपनी बारी का इंतज़ार कर रहा है। जब लड़की अपनी गाड़ी के साथ बाहर आ जाती है तो वह लड़का लोगों की हौसला-अफजाई के लिए गाड़ी की गति को बढ़ा देता है, जिससे उसका संतुलन बिगड़ जाता है।
इसके बाद वह सामने खड़ी गाड़ियों को जबरदस्त टक्कर मारता है। इस दुर्घटना से वह गाड़ी से दूर जाकर गिरता है। वीडियो देखने के बाद ऐसा लगता है कि लड़के को गंभीर चोट आई है। इस वीडियो को जुलाई नामक ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है, जिसे अब तक 37 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। जबकि 3 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक्स किया है। जबकि 1 लाख से अधिक लोगों ने इसे रिट्वीट किया है।