Move to Jagran APP

कोरोना काल में लोगों ने ईजाद किया अंतरराष्ट्रीय हेल्प साइन, ऐसे करें मदद की गुहार

लॉकडाउन के दिनों में कई ऐसी चीजों का ईजाद हुआ है जिनसे लोग बेखबर थे। इनमें एक हेल्प यानी मदद का चिन्ह है। इससे संबधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी।

By Umanath SinghEdited By: Published: Tue, 16 Mar 2021 10:00 AM (IST)Updated: Tue, 16 Mar 2021 10:00 AM (IST)
कोरोना काल में लोगों ने ईजाद किया अंतरराष्ट्रीय हेल्प साइन, ऐसे करें मदद की गुहार
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 60 लाख से अधिक बार देखा गया है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी के चलते लोगों की जीवनशैली में व्यापक बदलाव हुआ है। लोग सेहत को लेकर जागरूक हो गए हैं। हालांकि, कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई महीने तक लॉकडाउन लगा था और लोग अपने घरों में रहने को मजबूत थे। लॉकडाउन ने लोगों को जीने का तरीका सिखाया है। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की।

loksabha election banner

वहीं, लॉकडाउन के दिनों में कई ऐसी चीजों का ईजाद हुआ है, जिनसे लोग बेखबर थे। इनमें एक हेल्प यानी मदद का चिन्ह है। इससे संबधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आपकी आंखें नम हो जाएंगी। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक महिला घर की बालकनी से राह चलते व्यक्ति को मदद की गुहार लगा रही हैं। इसके बाद वह व्यक्ति मोबाइल के जरिए महिला की मदद करने की सफल कोशिश करती है। इसके बाद एक लड़की भी संकेत देकर व्यक्ति से मदद की गुहार करती नजर आ रही हैं। इसमें आशीर्वाद की मुद्रा में हथेली को खोलकर पहले अंगूठे को मोड़ा जाता है और फिर चारों उंगुलियों को मोड़कर मुठ्ठी बनाई जाती है।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने रीट्वीट किया है

इस वीडियो को सेवा अधिकारी Arun Bothra ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से रीट्वीट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-हर एक व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय मदद के संकेत का पता होना चाहिए। आइए सब मिलकर इसे पॉपुलर करें। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 60 लाख से अधिक बार देखा गया है और 1 लाख 50 हजार लोगों ने लाइक किया है और 12 हजार लोगों ने वीडियो को रीट्वीट किया है। जबकि,  1 हजार से अधिक लोगों ने कमेंट किए हैं, जिसमें उन्होंने वीडियो की तारीफ की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.