बीच मैदान पर क्रिकेटर वहाब ने फैंस से की लड़ाई, यूजर ने कहा-तू है पर्ची...
वहाब तहजीब को मैदान में छोड़कर आए थे। इसके लिए उन्होंने सबसे पहले महिला को साइड होने को कहा। इसके बाद दर्शक को मां का... कहकर खुलेआम धमकी दी। वहीं फैंस उन्हें जाने देने का अनुरोध कर रहे हैं लेकिन वहाब नहीं मान रहे हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे। यह वीडियो पड़ोसी देश पाकिस्तान की है। इस वीडियो में पाकिस्तानी क्रिकेटर बीच मैदान पर फैंस को धमकी देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज वहाब रियाज फैंस को देख लेने की बात कर रहे हैं। वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि दर्शक दीर्घा से किसी ने वहाब को पर्ची कहकर आवाज लगा दी। इससे वहाब रियाज भड़क उठे और मैदान छोड़कर दर्शक दीर्घा में जा पहुंचें और फैंस से उलझ पड़े।
Peshawar captain Wahab Riaz gets into a fight with fans at #PSL6#PSL #Parchi #PZVMS pic.twitter.com/M4bXdoNQaT
— Green Shirt Batman (@T20_Vigilante) February 23, 2021
वहाब तहजीब को मैदान में छोड़कर आए थे। इसके लिए उन्होंने सबसे पहले महिला को साइड होने को कहा। इसके बाद दर्शक को मां का... कहकर खुलेआम धमकी दी। वहीं, फैंस उन्हें जाने देने का अनुरोध कर रहे हैं, लेकिन वहाब नहीं मान रहे हैं और उस शख्श को बाहर आने की धमकी दे रहे हैं। जब कोई जबाव नहीं देता है, तो फिर वहाब मैदान लौट जाता है। इससे पहले भी कई अवसर पर पीएसएल में खिलाड़ियों के बीच मारपीट हुई है। वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। लोग पाकिस्तानी क्रिकेटर वहाब रियाज की खूब मजाक उड़ा रहे हैं। इस वीडियो में पाकिस्तानी मूल के अर्नाल्ड ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में खबर लिखे जाने तक 20 हजार बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने पसंद किया है और कुछ लोगों ने कमेंट कर पाकिस्तानी क्रिकेटर की बचकानी हरकत पर तरस खाया है। वहीं, कुछ लोगों ने इसे पुराना वीडियो बताया है।
Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट अर्नाल्ड से ली गई है।