आरंगुटान ने कॉफ़ी पीने के बाद की ऐसी हरकत, वीडियो देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे
इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी पार्क में आरंगुटान पहले की भांति इंसानों की नकल कर रहा है। इस बार लेकिन वह कुछ स्पेशल करने में लगा है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। जानवर नकल करने में माहिर होते हैं। खासकर, आरंगुटान इंसानों की नकल करने में सबसे आगे रहता है। ऐसा कहा भी जाता है कि आरंगुटान बहुत ही बुद्धिमान जानवर होता है, जिसके गुण इंसानों से बहुत मिलते हैं। इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
The reaction at the end when he has a strong coffee is no different than humans😂
One more proof that they are one of our immediate ancestors... pic.twitter.com/jpd39oBn5B— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) July 5, 2020
इस वीडियो में आरंगुटान जिस तरह आराम फरमाकर कॉफी की चुस्की का आनंद ले रहा है, वह हास्यास्पद है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी पार्क में आरंगुटान पहले की भांति इंसानों की नकल कर रहा है। इस बार लेकिन वह कुछ स्पेशल करने में लगा है। वन्य विभाग अधिकारी भी इसमें उसका साथ दे रहे हैं।
मानो ऐसा लगता है कि आरंगुटान से पूछकर उसकी पसंद को पूरा किया जा रहा है। इस क्रम में आज आरंगुटान ने स्ट्रांग कॉफ़ी पीने की इच्छा जाहिर की है, जिसे पूरा किया जा रहा है। इसके लिए रेस्त्रां जैसा माहौल बनाया गया है और आरंगुटान के बैठने के लिए कुर्सी भी रखी गई है। आरंगुटान बैठकर कॉफ़ी का इंतज़ार कर रहा है।
तभी इंतजार की घड़ी समाप्त हुई और आरंगुटान को कॉफ़ी सर्व किया और फीडबैक मांगा। तब आरंगुटान ने कॉफ़ी की पहली चुस्की लेकर फीडबैक दिया। इसमें आरंगुटान ने इंसानों की तरह पहले कॉफ़ी के प्याले को टेबल पर रखा और फिर एक छोटी सी स्माइल दी। मानो वह कहना चाहता हो कि वाकई में स्ट्रांग बनी है और मुझे स्ट्रांग कॉफ़ी पसंद है।
वीडियो को वन सेवा अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 15 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। जबकि सैकड़ों लोगों ने कमेंट्स किए हैं, जिनमें उन्होंने आरंगुटान के नकल की जमकर तारीफ की है।