दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: जब बात नकल करने की आती है, तो बंदर इस मामले में सबसे आगे रहता है। इंसानों की कॉपी करने में बंदर किसी भी हद से गुजरने को तैयार रहता है। इसका प्रमाण सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो से होता है।

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक और चौकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर डॉगी के बच्चे को दिनदहाड़े अगवा कर फरार हो जाता है। लोग देखते ही रह जाते हैं। वहीं, बंदर फिल्मी स्टाइल में लोगों को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो जाता है।

इस वीडियो में देख सकते हैं कि जयपुर के गणगौरी बाजार में सड़क पर (कैप्शन के अनुसार) डॉगी के कई बच्चे एक साथ खेल रहे हैं। उधर से एक मनचला बंदर भी बाजार में आ जाता है। वह खाने-पीने की फिराक में बाजार आया है।

बच्चे अपने खेल में मस्त है। बचपन का समय ही मस्ती का होता है। इसके लिए डॉगी के बच्चे मस्त होकर खेल रहे हैं। तभी बंदर इधर-उधर देखता है। वह कुछ ढूंढता है, पर खाने के लिए उसे कुछ नहीं मिलता है। यह देख वह एक छत पर जाकर बैठ जाता है।

वहां से बाजार की चकाचौंध को देखता है। कई लोग दफ्तर की ओर जा रहे हैं, तो कई लोग रिश्तेदार के घर जा रहे हैं। सड़क पर बड़ी गाड़ी छोड़कर सभी छोटी गाड़ियों की आवाजाही हो रही है। बंदर आराम फरमा कर सबकुछ देख रहा है।

तभी उसकी नजर सड़क पर खेलते डॉगी के बच्चे पर पड़ती है। उनमें एक बच्चे को देख वह चौंक जाता है। मानो उसको अपने पूर्व जन्म की याद आ जाती है। वह थोड़ा पास जाकर डॉगी के बच्चे को देखता है। फिर मन ही मन कहता है-अरे, ये तो वो है।

इसके बाद वह अगवा करने की सोचता है। मन में आए ख्याल को वह अगले पल ही हकीकत में तब्दील कर देता है। छत से उतरकर सड़क पर आता है और डॉगी के बच्चे को गोद में लेकर फरार हो जाता है। इसके लिए वह सड़क मार्ग नहीं, बल्कि छत मार्ग को अपनाता है।

बंदर की करतूत देख सभी लोग शोरगुल करने लगते हैं। हालांकि, बंदर कहां रुकने वाला था। वह शोरगुल सुन छत मार्ग होकर आगे बढ़ जाता है। सभी लोग दर्शक बन बंदर को देखते रहते हैं।

इस वीडियो को 'Hasna Zaroori Hai' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

Image Credit: Hasna Zaroori Hai

Edited By: Pravin Kumar