सिक्योरिटी चेकिंग में पुलिस की बंदर ने ऐसी की मदद, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- ,IndependenceDay की ,SecurityChecking। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 500 बार देखा गया है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में बंदर ने मुसाफिरों की अच्छी खबर ली है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक जगह पर बंदरों की चेकपोस्ट लगी है। इस रास्ते से गुजरने वाले सभी मुसाफिरों के समान की चेकिंग होती है। इसमें कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। हर एक मुसाफिर की सख्ती से चेकिंग की जाती है। काफी संख्या में बंदर सीढ़ी पर बैठकर मुसाफिरों का इंतजार कर रहे हैं।
तभी एक व्यक्ति उस रास्ते से गुजरता है। उस समय बंदर एंगर एक्सप्रेशन देकर मुसाफिर को रुकने के लिए इशारा करता है। मुसाफिर बंदरों की हरकत से वाकिफ है। वह अपनी जगह पर रुक जाता है। तभी एक बंदर आता है और मुसाफिर की तलाश करने लगता है।
#IndependenceDay की #SecurityChecking@ParveenKaswan @susantananda3 @SudhaRamenIFS @ipsvijrk @ipskabra @IPSMadhurVerma @CPDelhi pic.twitter.com/C1jQBgN4Lv— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) August 11, 2021
बंदर एक-एक कर सभी चीजों को देखकर बाहर फेंकता गया। मुसाफिर की वॉलेट में कुछ पैसे होते हैं। बंदर पैसे को भी नीचे फेंक देता है। मुसाफिर जानता है कि अगर वह कोई हरकत करता है, तो उसकी अच्छी खासी पिटाई हो सकती है। इसके लिए वह स्टेचू बनकर तलाशी में सहयोग करता है। बंदर ने काफी देर तक छानबीन के मुसाफिर को जाने की अनुमति दी। उस समय मुसाफिर बंदर के सामने अपने पैसे और फेंके चीजों को समेटता है। वहीं, बंदर दूसरे मुसाफिर की तलाश करने लगता है। सोशल मीडिया पर लोग बंदर की इस चेकिंग को रियल चेकिंग का नाम दे रहे हैं।
इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- #IndependenceDay की #SecurityChecking। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 500 बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद कर कंमेटस किए हैं। एक यूजर तमन्ना ने लिखा है-Real Checking।
Image Credit: IPS Rupin Sharma