दिनदहाड़े शराब पीने के लिए व्यक्ति ने लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी रूपिन शर्मा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से दोबारा शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है- Sabki उम्मीदें अलग अलग....Nazariya अलालग अलग....Cheers इस वीडियो को 1 हजार से अधिक बार देखा गया है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। 30 सेकेंड की इस वीडियो को देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की पानी पी रही है। तभी एक व्यक्ति उसके पास आकर खड़ा हो जाता है। उसकी स्थिति देख लगता है। वह बेहद गरीब है। लड़की को भी दया आ जाती है। तभी व्यक्ति इशारों में लड़की से प्यास लगने की बात कहता है।
Sabki उम्मीदें अलग अलग....😊☺️
Nazariya अलालग अलग....😊☺️
Cheers😁 pic.twitter.com/PQvqXyfQRL
— Rupin Sharma (@rupin1992) January 9, 2022
यह सुन लड़की पानी की बोतल बढ़ाती है और इशारों में कहती है-आप ले लीजिए। व्यक्ति मना कर देता है और कहता है-आप भी पिएं। मुझे बस थोड़ा सा पानी दे दीजिए। लड़की कहती है-आप पूरा बोतल रख लजिए। व्यक्ति इशारा कर कहता है-मुझे तो मेरे गिलास में दे दीजिए। तभी लड़की इशारे में कहती है-जैसी आपकी मर्जी। उस वक्त व्यक्ति अपनी थैली से एक गिलास निकालता है और उसमें पानी देने के लिए कहता है। लड़की गिलास में पानी देने लगती है।
अभी गिलास थोड़ा सा भरा होता है कि व्यक्ति बोलता है-अब नहीं, बस इतना ही चाहिए। लड़की कहती है-आपको प्यास लगी है, और पानी लीजिए। व्यक्ति दुखी मन से कहता है-नहीं, बस हो गया, और पानी मत दीजिए। यह सुन लड़की छोड़ देती है। इसके बाद व्यक्ति की हरकत देख लड़की के पैरों तले जमीन खिसक जाती है।
व्यक्ति अपने जेब से शराब की बोतल निकालकर पानी में मिलाता है। यह देख लड़की पानी की बोतल से गुस्से में हिलाती है। व्यक्ति गिलास टकराकर कहता है-चियर्स। यह दृश्य देखने लायक है। लड़की का चेहरा उतर आता है और वह गुस्से में लाल हो जाती है।
इस वीडियो को रूपिन शर्मा ने शेयर की है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी रूपिन शर्मा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से दोबारा शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है- Sabki उम्मीदें अलग अलग....Nazariya अलालग अलग....Cheers इस वीडियो को 1 हजार से अधिक बार देखा गया है। कुछ लोगों ने कमेंट कर शराबी के जुगाड़ की तारीफ की है। एक यूजर विष्णु ने लिखा है-अब तो किसी को पानी पिलाने का भी धर्म नही रहा
Image Credit: Rupin Sharma IPS