Viral Video: दुकानदार को थप्पड़ मारने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
Viral Video इस वीडियो को Fun Viral Vids नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 लाख 46 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं 9 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में शख्स ने लोगों के मनोरंजन के लिए फाडू जुगाड़ लगाया है। अक्सर ऐसा प्रैंक वीडियो में देखने को मिलता है। हालांकि, दुकानदार के मनोभाव और क्विक रिएक्शन से ऐसा नहीं लग रहा है कि ये कोई प्रैंक वीडियो है। वहीं, शख्स भी बेपरवाह होकर जिस तरह दुकान से नौ दो ग्यारह हुआ है। उससे स्पष्ट है कि यह प्रैंक वीडियो नहीं है।
Did not see where it came from pic.twitter.com/wNObcYkoKj
— Fun Viral Vids 😊 (@Fun_Viral_Vids) January 29, 2023
इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक दुकान पर तीन लोग खडे़ हैं। इनमें सफ़ेद टी शर्ट में दुकानदार है। वहीं, साइड में खड़ा शख्स भी ग्राहक ही लग रहा है। तीसरा, जुगाड़ लगाकर तमाचा मारने वाला शख्स है। ऐसा लगता है कि ये सिगार की दुकान है। इसके लिए शख्स मौके का फायदा उठा लेता है। शख्स दुकान में घुसने के बाद हुक्का या सिगार की डिमांड करता है। दुकानदार उस शख्स को लेकर सिगार देता है।
इसके बाद शख्स पहले कश लगाता है। फिर छल्ला बनाकर मुंह से निकालने लगता है। दुकानदार को शख्स की हरकत पसंद नहीं आती है। वह ऐसा न करने की सलाह देता है। इससे शख्स को चुभन होती है। वह मन ही मन दुकानदार को सबक सिखाने की सोचता है। इसके बाद वह फिर से सिगार सुलगाता है और छल्ला बनाने लगता है। जब तक दुकानदार कोई रिएक्शन देता है।
उससे पहले शख्स दुकानदार को धुंए के बीच में जोरदार थप्पड़ मारता है और नौ दो ग्यारह होने लगता है। यह देख दुकानदार पास में रखी पेपर बॉक्स उठाकर शख्स पर फेंकता है। पेपर बॉक्स से शख्स को चोट नहीं लगती है। वह टारजन की रफ्तार में दुकान से गायब हो जाता है। वहीं, दूसरा शख्स मन ही मन मुस्कुरा कर दुकानदार को देखने लगता है। हालांकि, सिगार की दुकान की प्रामाणिकता नहीं है। इसकी केवल संभावना व्यक्त की गई है।
इस वीडियो को Fun Viral Vids नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 5 लाख 46 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 9 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। यूजर्स वीडियो देख शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Image Credit: Fun Viral Vids