Move to Jagran APP

Viral Video: गर्मी से निजात पाने के लिए शख्स ने सूरज पर चला दी गोली, वीडियो हो रहा वायरल

दुनिया में समझदारों की कोई कमी नहीं है। एक ढूंढने निकलो हज़ार मिलते हैं। जैसे आसमान पर थूका अपने ऊपर ही गिरता है। वैसे ही गोली का खोल इसके ऊपर ही गिरेगा। क्या मिला इस समझदार को। आवेश में गोली चलाई। कारतूस गंवाया साथ में समझदार कहलाया।

By Pravin KumarEdited By: Published: Sat, 16 Jul 2022 03:05 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jul 2022 03:05 PM (IST)
Viral Video: गर्मी से निजात पाने के लिए शख्स ने सूरज पर चला दी गोली, वीडियो हो रहा वायरल
गर्मी से निजात पाने के लिए शख्स ने सूरज पर चला दी गोली, वीडियो हो रहा वायरल

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। किसी ने सच कहा है कि दुनिया में समझदारों की कोई कमी नहीं है। एक ढूंढने निकलो हज़ार मिलते हैं। वहीं, सरफिरे लोगों की भी कमी नहीं है। एक ढूंढने की सोचो, दर्जनों सोशल मीडिया पर दिखते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में सरफिरे शख्स के कारनामे को देख आपकी भी बोलती बंद हो जाएगी।

loksabha election banner

इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स गर्मी से निजात पाने के लिए सूरज को गोली मारने की कोशिश करता है। कुछ इतिहासकारों का कहना है कि पूर्व में भी कुछ लोगों ने ये गलती की थी। इस वीडियो में भी यह शख्स पहले अपनी बंदूक में कारतूस डालता है और उसके बाद घर से बाहर निकलकर सूरज की ओर बंदूक कर निशाना साधता है। इसके बाद गोली चलाता है। सोशल मीडिया पर लोग शख्स की तुलना बेवकूफ राजाओं से कर रहे हैं। आपको बता दें कि मानसून सीजन में भी बारिश न होने के चलते देश के कई हिस्सों में सूखे जैसी स्थिति है। लोगों की गर्मी से अब तक निजात नहीं मिल पाया है।

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-कल से नागालैंड में सूरज नहीं दिखेगा। खबर लिखे जाने तक वीडियो को अब तक 1 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने सरफिरे शख्स की जमकर आलोचना की है। साथ ही हास्यास्पद कमेंट कर मजे भी लिए हैं।

एक यूजर जयप्रकाश वर्मा ने लिखा है- दुनिया में समझदारों की कोई कमी नहीं है। एक ढूंढने निकलो हज़ार मिलते हैं। जैसे आसमान पर थूका अपने ऊपर ही गिरता है। वैसे ही गोली का खोल इसके ऊपर ही गिरेगा। क्या मिला इस समझदार को। आवेश में गोली चलाई। कारतूस गंवाया, साथ में समझदार कहलाया।

Image Credit: Rupin Sharma


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.