बुलेट ट्रेन की रफ्तार में टिकट काटकर वृद्ध व्यक्ति ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Mumbai Railway Users ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-भारत में किसी रेलवे स्टेशन पर यह शख्स महज 15 सेकंट में 3 यात्रियों को टिकट दे रहे हैं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अक्सर आप ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में टिकट लेते हैं। इस दौरान आपको कुछ देर तक इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद आपको टिकट मिलता है। हालांकि, भारत में एक ऐसा स्टेशन है। जहां महज 5 सेकंड में टिकट मिल जाता है। सुनकर आप चौक गए होंगे, लेकिन यह बात सच है। इसका प्रमाण वीडियो में देखने को मिलता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
Somewhere in Indian Railways this guy is so fast giving tickets to 3 passengers in 15 seconds. pic.twitter.com/1ZGnirXA9d
— Mumbai Railway Users (@mumbairailusers) June 28, 2022
इस वीडियो में वृद्ध व्यक्ति की हाथों की स्पीड यानी रफ़्तार देख आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक वृद्ध व्यक्ति (रेल स्टाफ) टिकट मशीन के सामने खड़े होकर बुलेट ट्रेन की रफ्तार में टिकट काटकर यात्रियों को टिकट दे रहे हैं। इससे आम जनमानस को फायदा मिल रहा है।
कई बार ऐसा देखा जाता है कि व्यक्ति जल्दी में रहता है। ऐसी स्थिति में टिकट लेना मुश्किल हो जाता है। अगर टिकट लेता है, तो ट्रेन छूट जाती है। वहीं, कई लोग ऐसे भी होते हैं। जिन्हें मशीन से टिकट लेना नहीं आता है। उन लोगों को स्टेशन पर राहत मिल रही है। वीडियो में दावा किया गया है कि वृद्ध व्यक्ति महज 15 सेकंड में 3 टिकट देने में सक्षम है। वीडियो में वृद्ध व्यक्ति ऐसा करके भी दिखा रहे हैं। वहीं, वीडियो के अंत में वृद्ध व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान देखने लायक है।
इस वीडियो को Mumbai Railway Users ने शेयर किया है।
इस वीडियो को Mumbai Railway Users ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-भारत में किसी रेलवे स्टेशन पर, यह शख्स महज 15 सेकंट में 3 यात्रियों को टिकट दे रहे हैं। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 9 लाख बार देखा गया है। वहीं, 32 हजार लाइक्स मिले हैं। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने वृद्ध शख्स की स्पीड की जमकर तारीफ की है। एक युजर अभिषेक ने लिखा है-जल्द ही खराब करेगा मशीन को...एक अन्य यूजर हरि ओम ने तंज करते लिखा है- उत्तर रेलवे का मुरादाबाद डिवीजन का सरकारी तंत्र साधारण यात्री ट्रेनों को पहले से ही नहीं चला पा रहा था, अव एक्सप्रेस ट्रेनों को भी निरस्त करने के नये प्रयासों में जुटा है। शायद रेलवे ने निजीकरण की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। जनोपयोगी रेलवे की यादें ही शेष रह जायेंगी। हरिओम अग्रवाल
Image Credit: Mumbai Railway Users