Move to Jagran APP

व्यक्ति ने सांप पकड़ने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

वीडियो में एक व्यक्ति ने जिस तरह से कोबरा को पकड़ने की कोशिश की है। वह जोखिम भरा है। इस हरकत से व्यक्ति की जीवन में परेशानी आ सकती थी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 04:24 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 04:49 PM (IST)
व्यक्ति ने सांप पकड़ने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो में एक व्यक्ति ने जिस तरह से कोबरा को पकड़ने की कोशिश की है। वह जोखिम भरा है। इस हरकत से व्यक्ति की जीवन में परेशानी आ सकती थी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सांप को पकड़ने की कोशिश कर रहा है।

loksabha election banner

इस दौरान व्यक्ति एक डंडे से सांप को कंट्रोल करने की कोशिश करता है। तभी सांप डंक मारने के लिए जंप मारता है। यह देख सभी लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं। इसके बाद व्यक्ति डंडे से फिर सांप को पकड़कर दूर ले जाने लगता है। हालांकि, सांप बड़ा होने के चलते संभालना मुश्किल हो जाता है। एक सेकेंड के लिए व्यक्ति रुकता है। इसके बाद वह व्यक्ति कुछ ऐसा करता है कि जिसे देख सभी लोग आश्चर्य में पड़ जाते हैं। वह व्यक्ति अपनी लुंगी को फैलाता है और सांप को लुंगी में रख लेता है। यह देख सभी लोग सकते में आ जाते हैं। हालांकि, इस तरह सांप पकड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें। यह जानलेवा और खतरनाक साबित हो सकता है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 7 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, तकरीबन 1 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर कुछ लोगों ने व्यक्ति की जमकर तारीफ की है। एक यूजर पंकज ने लिखा है-गजब। एक अन्य यूजर ने लिखा है-इन हरकतों की वजह से कई सांप अपनी जान गंवा बैठते हैं। एक अन्य यूजर मनीष ने लिखा है-लुंगी में पुंगी।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.