Viral Video: फ्लाइट में चढ़ने से पहले शख्स ने किया ऐसा काम, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
इस वीडियो को Great Videos नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 17 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में फ्लाइट में चढ़ने से पहले शख्स ने फनी काम करके सुरक्षाकर्मी को भी सकते में डाल दिया। यूजर्स वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।वहीं शख्स की जमकर तारीफ कर लोगों से उसकी हरकत के लिए आलोचना न करने की सलाह दे रहे हैं। सीसीटवी के फुटेज से पता चल रहा है कि वीडियो साल 2019 की है।
His first time at an airport 🤣 pic.twitter.com/Ka8bOgYTyI
— people falling or nearly (@Shit_vidz) January 5, 2023
इस वीडियो में साफ देख सकते हैं कि एक शख्स फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट आता है। फ्लाइट में वह पहली बार सफर करने जा रहा है। इसके लिए वह बेहद खुश है। हालांकि, वह एयरपोर्ट के नियमों से वाकिफ नहीं है। इस वजह से वह सबसे नजरें चुराकर एयरपोर्ट पहुंचता है। वह अपनी धुन में आगे बढ़ता रहता है। उस समय सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी उसे चेक प्वाइंट से गुजरने की सलाह देता है। वह शख्स इतना भोला भाला है कि उसे पता नहीं होता है कि दो विभिन्न जगहों पर चेक प्वाइंट है। एक चेक प्वाइंट पर समान की चेकिंग होती है, तो दूसरे चेक प्वाइंट पर पैसेंजर की तलाशी ली जाती है।
इससे बेखबर होकर वह लगेज प्वाइंट में अपना सामान लेकर घुस जाता है। सुरक्षाकर्मी उसे रुकने की सलाह देता है। तब तक वह अंदर घुस जाता है। फिर कुछ समय बाद वह बाहर निकलता है। यह देख सुरक्षाकर्मी चौंक जाता है। फिर उसे सलाह देता है कि आपको उस गेट से आना था। फिर से जाकर सुरक्षा जाँच में सहयोग करें। शख्स सुरक्षा जांच में मदद करता है। वीडियो बेहद हास्यास्पद है।
इस वीडियो को Great Videos नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 17 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा है-मुझे, मेरे बैग के साथ स्कैन करो।
Image Credit: Great Videos