Move to Jagran APP

लोको पायलट ने ऐसे बचाई गजराज की जान, यूजर्स कर रहे हैं सलाम

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 17 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं तकरीबन 2 हजार लोगों ने पसंद किया है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 04:27 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 04:27 PM (IST)
लोको पायलट ने ऐसे बचाई गजराज की जान, यूजर्स कर रहे हैं सलाम
अन्य दिनों की तरह हाथी पटरी पर मस्तमौला होकर टहल रहा है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर रोजाना दर्जनों वीडियोज शेयर होते हैं। इनमें कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो दिल को छू जाते हैं। इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो दिल को छूने वाला है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है। अन्य दिनों की तरह हाथी पटरी पर मस्तमौला होकर टहल रहा है। वीडियो देख ऐसा प्रतीत होता है कि हाथी पटरी पारकर जंगल की तरह जा रहा है।

prime article banner

हालांकि, दूरी कम करने के लिए हाथी पटरी का सहारा ले रहा है। हाथी ट्रेन से बेखबर होकर अपनी मस्ती में आगे बढ़ रहा है। उसी समय एक ट्रेन गुजरने वाली होती है। ट्रेन भी अपनी रफ्तार में आगे बढ़ रही है कि अचानक लोको पायलटों की नजर हाथी पर पड़ती हैं। ऐसी स्थिति में दोनों पायलट सोच में पड़ जाते हैं कि आने वाले कुछ सेकेंड में क्या किया जाए? तभी दोनों आपातकालीन ब्रेक लगाने की बात करते हैं। हालांकि, गतिशील ट्रेन में आपातकालीन ब्रेक लगाने से दुर्घटना का खतरा रहता है। इसके बावजूद लोको पायलटों ने सूझबुझ से काम को अंजाम दिया। इससे गजराज की जान बच गई।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 17 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, तकरीबन 2 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर लोको पायलट की जमकर तारीफ की है। एक युजर ने लिखा है-हाथी राजा कहा चले। सूंड उठा के चले। पटरी से उतर जाओ ना। कई लोगों ने लोको पायलट को उनके सराहनीय काम के लिए सलाम किया है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.