Move to Jagran APP

नन्हें हाथी ने पेश की मानवता की मिसाल, ऐसे बचाई व्यक्ति की जान

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी वन के किनारे छोटी नदी है और नदी में बाढ़ का पानी बड़ी तेजी से बह रहा है। नदी की दूसरी तरफ ढ़ेर सारे हाथी और हथनियां पानी पीने नदी किनारे आए हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2021 04:15 PM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2021 04:15 PM (IST)
नन्हें हाथी ने पेश की मानवता की मिसाल, ऐसे बचाई व्यक्ति की जान
नदी के किनारे नन्हा हाथी मस्ती कर रहा था।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में छोटे हाथी ने नदी में डूबते व्यक्ति को बचाने की कोशिश की है। वह दृश्य काबिलेतारीफ है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी वन के किनारे छोटी नदी है और नदी में बाढ़ का पानी बड़ी तेजी से बह रहा है। नदी की दूसरी तरफ ढ़ेर सारे हाथी और हथनियां पानी पीने नदी किनारे आए हैं। इनमें कुछ बच्चे भी हैं जो मस्ती करने के उद्देश्य से आए हैं।

prime article banner

तभी पानी के बहाव में एक व्यक्ति बहता आ रहा है। वहीं, नदी के किनारे नन्हा हाथी मस्ती कर रहा था। तभी उसकी नजर डूबते व्यक्ति पर पड़ती है। इसके बाद वह आव देखा न ताव तुरंत डूबते व्यक्ति की मदद के लिए नदी में कूद जाता है। वहीं, बहाव से डूबता व्यक्ति बड़ी तेजी से जा रहा होता है। यह देख नन्हा हाथी अपनी स्पीड और तेज कर देता है और तेजी से तैरने लगता है।

तभी वीडियो में ट्विस्ट आ जाता है और डूबता व्यक्ति तैरकर किनारे होने लगता है। इसके बावजूद नन्हा हाथी व्यक्ति के पास जाता है और कुशलक्षेम जानने की कोशिश करता है कि क्या वह पूरी तरह से ठीक है ? तब तक दोनों किनारे पहुंच जाते हैं। जहां नन्हा हाथी व्यक्ति के साथ थोड़ी देर तक पानी में ही मस्ती करता है। यह वीडियो दिल को छूने वाला है। हालांकि, डूबता व्यक्ति नदी में तैर रहा होता है, जिसकी मदद के लिए नन्हा हाथी नदी में कूदता है। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और मानवता की मिसाल दे रहे हैं। साथ ही इंसान को इंसानियत और मानवता सीखने की सलाह दे रहे हैं।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 9 हजार बार देखा गया है। वहीं, 1 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर नन्हे हाथी की जमकर तारीफ की है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.