Move to Jagran APP

जवान ने वृद्ध और गरीब महिला की ऐसे की मदद, यूजर्स-कर रहे हैं सलाम

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Awanish Sharan ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- मैं इस अनजान जवान को सलाम करता हूं मानवता को भी सलाम। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 86 हजार बार देखा गया है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Mon, 23 Aug 2021 06:03 PM (IST)Updated: Mon, 23 Aug 2021 06:03 PM (IST)
जवान ने वृद्ध और गरीब महिला की ऐसे की मदद, यूजर्स-कर रहे हैं सलाम
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- मैं इस अनजान जवान को सलाम करता हूं, मानवता को भी सलाम।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में सेना के एक जवान ने मानवता की मिसाल पेश कर वृद्ध और गरीब महिला की मदद की है। वह काबिलेतारीफ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक वृद्ध और गरीब महिला किसी बाजार में बंद दूकान के आगे बरामदे में लेटकर आराम कर रही हैं।

loksabha election banner

तभी दुकानदार आता है और वृद्ध महिला को पहले आवाज देकर जगाने की कोशिश करता है। जब महिला नहीं उठती है, तो पानी के बोतल खोलकर महिला पर पानी उड़ेल देता है। उस समय वहां से एक जवान अपनी पत्नी के साथ गुजर रहा होता है। जवान पहले महिला को सहारा देता है। उसके बाद दुकानदार को तमीज से बात करने की सलाह देता है। इसके बावजूद दुकानदार अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है और जवान को अपने घर (वृद्ध महिला) ले जाने की कहता है।

उस समय जवान वृद्ध महिला को सहारा देकर उनके समान को सौंपता है। इस दौरान देखा जाता है कि जवान वृद्ध महिला को चप्पल पहनाकर कुछ पैसे देता है। यह देख वृद्ध महिला भावुक हो जाती हैं और जवान के पैर छूने लगती हैं। हालांकि, जवान वृद्ध महिला पैर न छूने के लिए कहता है। इसके बाद जवान दुकानदार का गिरेबान पकड़कर वृद्ध और गरीब लोगों से आदरपूर्वक पेश आने के लिए कहता है।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Awanish Sharan ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- मैं इस अनजान जवान को सलाम करता हूं, मानवता को भी सलाम। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 86 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद कर कंमेटस किए हैं।

Image Credit: IAS Awanish Sharan


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.