Move to Jagran APP

Viral Video: दिव्यांग व्यक्ति ने इस अंदाज में किया अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज, यूजर्स कर रहे हैं सलाम

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि लड़का और लड़की दोनों ही दिव्यांग है। दिव्यांग लड़की की एक हाथ नहीं है। वहीं दिव्यांग लड़के के दोनों पांव नहीं हैं। दोनों बाजार जाने की तैयारी कर रहे हैं। लड़का दिव्यांग लड़की की सैंडिल की क्लिप लगाता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 03:41 PM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 03:41 PM (IST)
Viral Video: दिव्यांग व्यक्ति ने इस अंदाज में किया अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज, यूजर्स कर रहे हैं सलाम
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- किसी हाल में, किसी मोड़ पर...मुझे छोड़ कर, कभी चल न देना, हमसफ़र।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों वीडियो शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो ज्ञानवर्धक, तो कुछ हास्यास्पद होते हैं। वहीं, कई वीडियो दिल को छूने वाला होते हैं। इस क्रम में सोशल मीडिया पर दिल को छूने वाला वीडियो शेयर हो रहा है। वीडियो में दिव्यांग युगल प्रेमी की प्रेम कहानी देखने लायक है। सोशल मीडिया पर लोग दिव्यांग युगल प्रेमी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

loksabha election banner

वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि लड़का और लड़की दोनों ही दिव्यांग है। दिव्यांग लड़की की एक हाथ नहीं है। वहीं, दिव्यांग लड़के के दोनों पांव नहीं हैं। दोनों बाजार जाने की तैयारी कर रहे हैं। लड़का दिव्यांग लड़की की सैंडिल की क्लिप लगाता है और लड़की अपनी पीठ में एक टोकरी बांधकर रखती है। इसके बाद लड़के को टेबल पर उठाकर रखती हैं और लड़का टोकरी में जाकर बैठ जाता है। फिर दोनों बाजार जाते हैं।

वीडियो के दूसरे दृश्य में देखा जा सकता है कि लड़का छोटे-छोटे टेबल के सहारे लड़की के पास पहुंचता है। इस दौरान लड़का अपनी पीठ की ओर प्रपोज के लिए फूल छिपा कर रखता है। जब लड़की के पास पहुचंता है, तो फूलों के जरिए लड़की को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करता है। यह देख लड़की ख़ुशी से फुले नहीं समाती है और लड़के को गोद में उठाकर झूमने लगती है।

अगले दृश्य में देखा जा सकता है कि लड़की अपने कंधे पर उठाकर सीढ़ियां चढ़ रही है। हालांकि, लड़का बीच में मदद करने के उद्देश्य से नीचे उतर जाता है और मिलकर सीढ़ी चढ़ने लगते हैं। यह वीडियो प्रेम को दर्शाता है। लोगों के लिए यह प्रेरणादायक है। आधुनिक समय में प्यार की परिभाषा बदल गई है। आजकल लोग स्वार्थ सिद्ध करने के लिए प्यार करते हैं। जबकि, प्यार का शाब्दिक अर्थ समर्पण और एक दूसरे को खुश रखना है।

इस वीडियो को सेवा अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय सेवा अधिकारी Rupin Sharma IPS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- किसी हाल में, किसी मोड़ पर...मुझे छोड़ कर, कभी चल न देना, हमसफ़र। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 1 हजार बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने पसंद और कंमेटस किए हैं। एक यूजर आनंद ने लिखा है- प्रेम कुछ इसी तरह के समर्पण का नाम है। एक अन्य आर सी अग्रवाल ने लिखा है-शायद इसी को कहते हैं, कसम से, आंखें नम हो गईं, ईश्वर इस जोड़ी को सदा खुश रखे।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Rupin Sharma IPS से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.