दिनदहाड़े कार्यालय से फाइल लेकर नौ दो ग्यारह हुई बकरी, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बकरी मुंह में पेपर दबाकर खड़ी है। जब तक बकरी खड़ी है। तब तक बात सामान्य लगती है। तभी वीडियो के बैक ग्राउंड से आवाज आती है। देखो बकरी ले गई फाइल।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इससे पहले भी कई बार इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिनमें सरकारी कर्मचारी की लापरवाही देखी जाती है। इसी क्रम में एक मजेदार वीडियो सोशल मेडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बार फिर सरकारी कर्मचारी की लापरवाही देखने को मिल रही है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बकरी मुंह में पेपर दबाकर खड़ी है। जब तक बकरी खड़ी है। तब तक बात सामान्य लगती है। तभी वीडियो के बैक ग्राउंड से आवाज आती है। देखो, बकरी ले गई फाइल। यह सुन ऑफिस से एक कर्मचारी बाहर निकलकर बकरी की ओर लपकता है।
कानपुर भी गज़बे है भाई.. एक बकरी सरकारी कार्यालय से पेपर चबा के भाग रही है और कर्मचारी पीछा कर रहे है pic.twitter.com/ql6Yt0D3aE— Rajeev Nigam (@apnarajeevnigam) December 1, 2021
बकरी भी चतुर सुजान है। वह समझ जाती है और बिना देरी के नौ दो ग्यारह हो जाती है। कर्मचारी बकरी के पीछे पकड़ने के लिए तेज दौड़ लगाता है। हालांकि, बकरी जिग ज़ैग कर कर्मचारी को चकमा देती रहती है। यह मजेदार दृश्य कार्यालय में उपस्थित किसी जनमानस ने कैद कर लिया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को राजीव निगम ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- कानपुर भी गज़बे है भाई.. एक बकरी सरकारी कार्यालय से पेपर चबा के भाग रही है और कर्मचारी पीछा कर रहे है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 52 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर वत्स ने लिखा है-अरब का बकरा है। कह रहा है, 'कागज नहीं दिखाउंगा, सरकारी सहायता खाऊंगा'। एक अन्य यूजर रफीक ने लिखा है- ओर गृहमंत्री #NRC का दावा करके लोगों से 1970 के काग़ज़ात माँगने चले थे। राजीव जी सब कुछ ग़ज़ब ही चल रहा है।
Image Credit: Rajeev Nigam