Move to Jagran APP

Viral Video: सेल्फी लेते समय पाउट करना 'पापा की परी' को पड़ा महंगा, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

ऐसा अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां सेल्फी लेते समय पाउट पोज देती हैं। इसमें लड़कियों अपने होंठ को राउंड कर पाउट करती हैं। लड़कियों को यह करना पसंद होता है। इसके लिए लगभग हर लड़की सेल्फी लेते समय पाउट करती है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Sun, 05 Feb 2023 03:51 PM (IST)Updated: Sun, 05 Feb 2023 03:58 PM (IST)
Viral Video: सेल्फी लेते समय पाउट करना 'पापा की परी' को पड़ा महंगा, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
Viral Video: सेल्फी लेते समय पाउट करना 'पापा की परी' को पड़ा महंगा, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में पापा की परी को सेल्फी लेते समय पाउट करना महंगा पड़ा है। पापा की परी ऑन कैमरा अपनी इंसल्ट करा ली है।

loksabha election banner

ऐसा अक्सर देखा जाता है कि लड़कियां सेल्फी लेते समय पाउट पोज देती हैं। इसमें लड़कियों होंठों को राउंड कर पाउट करती हैं। लड़कियों को यह करना पसंद होता है। इसके लिए लगभग हर लड़की सेल्फी लेते समय पाउट करती है।

इस वीडियो में भी 'पापा की परी' ऐसा ही कुछ करने की सोच रही है। हालांकि, सामने वाले को पापा की परी की यह अदा पसंद नहीं है। इस इंसल्ट के लिए पापा की परी खुद जिम्मेवार है। उसे किसी जानवर के साथ सेल्फी लेते समय पाउट नहीं करना था। ऐसा न करने का खामियाजा लड़की को भुगतना पड़ा है।

इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़की यानी पापा की परी भेड़ों के साथ है। वह फिरंगी स्टाइल में भेड़ों से मिलती है। भेड़ के सरदार को पापा की परी की यह अदा पसंद नहीं आता है। उस समय वह लड़की को सबक सिखाने की सोचता है। हालांकि, कैसे सबक सिखाएं? यह सोच भेड़ चुप रहता है। तभी लड़की भेड़ों के सरदार के पास आकर मिलने लगती है। इस दौरान वह अपनी सहेली से सेल्फी लेने के लिए कहती है। फिर लड़की, भेड़ के पास चेहरा ले जाकर पाउट पोज में आ जाती है।

यह देख भेड़ का सरदार पहले चौंक जाता है। मानो वह कहना चाहता है-ओ रे मोरी मैया...ये क्या है ? फिर अपनी स्टाइल में पाउट बनाकर लड़की के चेहरे पर थूंक देता है। यह देख आसपास के लोग हंसने लगते हैं। वीडियो बेहद हास्यास्पद है।

इस वीडियो को Lo+Viral नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 8 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

Image Credit: Lo+Viral


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.