Move to Jagran APP

Viral Video: यात्री बन खूबसूरत लड़की ने दिल्ली मेट्रो में ऐसे किया हाथ साफ, यूजर्स बोले-क्या बात है दीदी!

Viral Video इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की यात्री बन मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आने का इंतजार कर रही है। तभी ट्रेन आती है। सभी लोग ट्रेन में सवार हो जाते हैं। लड़की बाहर ही खड़ी रहती है। उस समय

By Pravin KumarEdited By: Published: Sat, 17 Sep 2022 03:19 PM (IST)Updated: Sat, 17 Sep 2022 03:19 PM (IST)
Viral Video: यात्री बन खूबसूरत लड़की ने दिल्ली मेट्रो में ऐसे किया हाथ साफ, यूजर्स बोले-क्या बात है दीदी!
Viral Video: यात्री बन खूबसूरत लड़की ने दिल्ली मेट्रो में ऐसे किया हाथ साफ, यूजर्स बोले-क्या बात है दीदी!

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वहीं, अगले पल सावधान भी हो जाएंगे। इस तरह की हरकतें पहले लड़के किया करते थे। अब लड़कियां भी उनकी गैंग में शामिल हो गई हैं। इसका प्रमाण वीडियो में देखने को मिलता है। जहां एक लड़की मुसाफिर बन लोगों को लूटने में लगी है।

loksabha election banner

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की यात्री बन मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आने का इंतजार कर रही है। तभी ट्रेन आती है। सभी लोग ट्रेन में सवार हो जाते हैं। लड़की बाहर ही खड़ी रहती है। उस समय लड़की अपने चेहरे का हाव भाव ऐसा बनाती है, ताकि लोगों को लगे कि वह किसी को ढूंढ रही है। एक लड़का मेट्रो के दरवाजे के समीप खड़ा होकर मोबाइल यूज करने लगता है। मेट्रो कुछ देर तक रुकी रहती है।

उसके बाद ट्रेन के दरवाजे जैसे ही बंद होने लगते हैं कि लड़की उस लड़के के हाथ से मोबाइल लूटकर नौ दो ग्यारह हो जाती है। इधर मेट्रो भी खुल जाती है। लड़का हाथ मलता रह जाता है। लड़की की इस हरकत को कोई अपने मोबाइल में कैद कर लेता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, सभी के एक्सप्रेशन से ऐसा लगता है कि यह कोई प्रैंक वीडियो भी हो सकता है।

इस वीडियो को Meme Farmer ने शेयर की है

इस वीडियो को Meme Farmer ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। Meme Farmer के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 19 लाख बार देखा गया है और 57 हजार लोगों ने पसंद किया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट कर स्क्रिप्टेड कहकर वीडियो की तारीफ की है। एक यूजर गोपाल ने लिखा है-कजरा वाली गजरा वाली उडन परी मेरा आईफोन लेके कहा उडी़।

Image Credit: Meme Farmer


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.