Move to Jagran APP

पीठ पीछे वार करने वाले शेरों की जिराफ ने ली ऐसी खबर, वीडियो देख मुस्करा उठेंगे

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक जिराफ अपनी धुन में लीन होकर वन में विचरण कर रहा है। जिराफ शेर के शिकार से बेखबर है। हालांकि जिराफ को पूर्व से ज्ञात है कि शेरों की जाति से उनकी पुरानी दुश्मनी है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Fri, 15 Oct 2021 12:50 PM (IST)Updated: Fri, 15 Oct 2021 12:50 PM (IST)
पीठ पीछे वार करने वाले शेरों की जिराफ ने ली ऐसी खबर, वीडियो देख मुस्करा उठेंगे
इस वीडियो के जरिए यह सीख मिलती है कि पीठ पीछे वार करने वालों को कभी जीत नहीं मिलती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क| सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो के जरिए यह सीख भी मिलती है कि पीठ पीछे वार करने वालों को कभी जीत नहीं मिलती है। सोशल मीडिया पर लोग जिराफ की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं, जंगल के राजा कहे जाने वाले सिंह की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

loksabha election banner

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक जिराफ अपनी धुन में लीन होकर वन में विचरण कर रहा है। जिराफ शेर के शिकार से बेखबर है। हालांकि, जिराफ को पूर्व से ज्ञात है कि शेरों की जाति से उनकी पुरानी दुश्मनी है। कई मौके पर शेर, तो कई मौके पर जिराफ ने जीत हासिल की है। इसके लिए जिराफ खतरे को भांपकर सावधानी से विचरण कर रहा है। शेर भी जिराफ की तलाश में पलकें बिछाकर बैठे हैं।

जब शेरों और सिंहों की नजर जिराफ पर पड़ती हैं, तो उनके मुंह में पानी आ जाता है। इसके बाद शेर और सिंह एक साथ जिराफ पर टूट पड़ते हैं और पीठ पीछे हमला बोल देते हैं। जिराफ पहले से सावधानी बरतकर विचरण कर रहा होता है। इसके लिए वह हमला से सतर्क होकर न केवल सुरक्षा, बल्कि आक्रमण रूप भी अख्तियार कर लेता है। इससे शेर और सिंह की टोली में खलबली मच जाती है। हालांकि, शेर निडर और जुझारू जीव हैं। अंतिम दांव तक हार नहीं मानते हैं।

वहीं, जिराफ मन ही मन सोच सांकेतिक भाषा में बोलता है-"हो सकता है कि पूर्व के समय में तुम लोगों ने बहुत जुल्म ढाए हैं। आज बारी तुमलोगों पर जुल्म ढाने की है। ऐसा सबक सिखाऊंगा कि हमेशा याद रहेगा"। साथ ही तुम्हारी आने वाले पीढ़ी के लिए भी यह सबक रहेगा। खासकर डिजिटल टाइम में दुनिया तुम्हारी कायरता भी देखेगी"।

यह कहकर जिराफ अपने पैरों से हमला करना शुरू कर देता है। ऐसा माना जाता है कि जिराफ दुनिया में सबसे ताकतवर किक लगाता है और किसी दिशा में किक लगा सकता है। युद्ध जारी रहता है। एक के बाद एक कर शेर रणभूमि में जिराफ पर हमला करता है। वहीं, जिराफ अपनी किक से बचाव कर उन्हें घायल कर रहा है। अंत में चोट खाकर शेर और सिंह पूरी तरह घायल हो जाते हैं, तो रण छोड़ने में भलाई समझते हैं। इसके बाद सभी चुपके से एक-एक कर रण छोड़ भाग जाते हैं। वीडियो के अंतिम दृश्य में एक सिंह लड़खड़ाकर चलता दिख रहा है।

इस वीडियो को UncleRandom नामक शख्स ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से कई वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-चार्जर। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन हजार बार देखा गया है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट UncleRandom से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.