जूनियर एलन मस्क ने अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा...स्क्रैप से बनाई स्पोर्टस कार
केल्विन आगे कहता है कि स्थानीय लोगों ने उसकी बहुत मदद की है। सभी लोग हौसला अफजाई करते हैं कि तुम अच्छा कर रहे हो। इससे मुझे हिम्मत मिलती है। केल्विन के हौसलों को देख लोग एलन मस्क को याद करने लगे हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप आश्चर्य चकित हो जाएंगे। इस वीडियो में केल्विन नामक युवक ने महज युवावस्था में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यह वीडियो घाना का है। जहां 18 वर्षीय केल्विन ने रद्दी (भंगाड़ के लोहे) की मदद से कार का निर्माण किया है। केल्विन ने महज 10 वर्ष की उम्र से काम करना शुरू किया था। इस बारे में केल्विन का कहना है कि वह पढ़ा लिखा नहीं है, लेकिन उसके दिल में कार बनाने का सपना शुरू से था। इसके लिए वह कई जॉब कर रहा है। वह महीने दिन मेहनत कर केवल 300 डॉलर कमा पाता है। इसके बावजूद उसके मन में कार बनाने का सपना समाप्त नहीं हुआ है। केल्विन कार बनाने के लिए सभी जगह से भंगाड़ चुनकर लाता है। इसी भंगाड़ की मदद से वह कार बना रहा है। केल्विन ने इस कार से ड्राइविंग भी की है। केल्विन आगे कहता है कि स्थानीय लोगों ने उसकी बहुत मदद की है। सभी लोग हौसला अफजाई करते हैं कि तुम अच्छा कर रहे हो। इससे मुझे हिम्मत मिलती है। केल्विन के हौसलों को देख लोग एलन मस्क को याद करने लगे हैं। लोग केल्विन को आधुनिक एलन मस्क की उपाधि देने लगे हैं।
Talent is everywhere. Opportunity is not. @elonmusk pic.twitter.com/eyV5gPdEf2
— Nas Daily (@nasdaily) February 20, 2021
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी जमीर एम. शेख ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से रीट्वीट किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 37 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, तकरीबन 3 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर केल्विन की जमकर तारीफ की है। हालांकि, विक्टर नाम के यूजर ने लिखा है-यह शर्मनाक बात है कि अफ्रीका में प्रतिभा खो रहा है।
Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट जमीर एम. शेख से ली गई है।