Move to Jagran APP

Viral Video: फिल्मी स्टाइल में अगवा कर दोस्तों ने मनाया लड़की का जन्मदिन, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर

Viral Video इस वीडियो को The Devil Had Other Plans ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 4 हजार बार देखा गया है। कुछ लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Sun, 08 Jan 2023 07:17 PM (IST)Updated: Sun, 08 Jan 2023 07:18 PM (IST)
Viral Video: फिल्मी स्टाइल में अगवा कर दोस्तों ने मनाया लड़की का जन्मदिन, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर
Viral Video: फिल्मी स्टाइल में अगवा कर दोस्तों ने मनाया लड़की का जन्मदिन, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप एक पल के लिए सहम जाएंगे। आपके मन मस्तिष्क में दया की भावना पैदा हो जाएगी। इस वीडियो में राह चलती लड़की को अगवा कर उसे सरप्राइज देना बिलकुल सही नहीं है। लोगों को इस तरह की मानसिकता से बाहर आना चाहिए।

loksabha election banner

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की ऑफिस से अपने घर लौट रही है। जब वह एक पुल के समीप पहुंचती है। तभी एक लड़का उसे फॉलो करता-करता पुल के नीचे आ जाता है। इसके बाद वह किडनैप के अंदाज में लड़की को पीछे से पकड़ लेता है। लड़की बहुत कोशिश करती है। इसके बावजूद वह लड़के की चुंगल से बच नहीं पाती है। इस दौरान लड़की हरसंभव प्रयास करती है। हाथ पैर चलाती है। फिर भी वह बच नहीं पाती है।

तभी एक मिनी वैन आती है। ऐसा फिल्मों में देखने को मिलता है। उस मिनी वैन से कई लोग नीचे उतरते हैं और बिल्कुल अगवा करने के स्टाइल में गाड़ी की डिक्की खोलता है। लड़की तब तक माजरा नहीं समझ पाती है। तभी डिक्की से उसकी सहेली गुब्बारे लेकर बाहर आती है और डांस कर अपनी दोस्त को जन्मदिन की बधाई देती है। वहीं, अन्य लड़के भी महिला मित्र को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। एक लड़का गिटार बजाकर बधाई देता है। यह सीन बेहद प्यारा है। हालांकि, कुछ समय के लिए लड़की की जान ही हलक में अटक गई थी। इस तरह से सरप्राइज बर्थडे विश देना सही नहीं है।

इस वीडियो को 'The Devil Had Other Plans' ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 4 हज़ार बार देखा गया है। कुछ लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन लोगों का कहना है कि इस तरह का मजाक सही नहीं है।

Image Credit: The Devil Had Other Plans


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.