Move to Jagran APP

Viral Video: शादी के मंडप पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Viral Video इस वीडियो को SwatKat नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 78 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं 2 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Sun, 26 Mar 2023 09:25 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2023 09:25 PM (IST)
Viral Video: शादी के मंडप पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
Viral Video: शादी के मंडप पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: शादी का सीजन चल रहा है। इसके लिए सोशल मीडिया पर रोजाना शादी से संबंधित वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इनमें अधिकतर फनी वीडियो होते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

loksabha election banner

इस वीडियो में दूल्हे ने शादी के मंडप पर ऐसी हरकत कर दी, जिसे देख शादी में उपस्थित लोग हंसने लगते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि किसी जगह पर विवाह कार्यक्रम चल रहा है। दूल्हा और दुल्हन दोनों शादी के मंडप पर हैं। पंडित जी भी वैदिक मंत्रोच्चारण कर विवाह संपन्न करा रहे हैं।

तभी पंडित जी, दूल्हे को रिंग फिंगर में लाल चंदन लगाकर तिलक लगाने की सलाह देते हैं। चंदन लगाने के बाद दूल्हा असमंजस में पड़ जाता है कि किसे तिलक लगाना है ? उस समय पंडित जी इशारों में कहते हैं कि स्वयं और दुल्हन को लगाना है।

दूल्हा सबसे पहले अपने माथे पर तिलक लगाता है। इसके बाद वह भूल जाता है कि आगे किसे लगाना है। फिर, दुल्हन को तिलक लगाने के बजाय पंडित जी को लगाने लगता है। यह देख पंडित जी सकते में आ जाते हैं। वहीं, शादी के मंडप पर उपस्थित सभी हंसने लगते हैं। दुल्हन के चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है।

तब पंडित जी स्थिति को संभालते हैं और दूल्हे को एंग्री रिएक्शन देकर इशारों में कहते हैं-अरे पोपट मुझे नहीं, दुल्हन को लगाओ। वहीं, दुल्हन मंद-मंद मुस्कुराती रहती है। दूल्हा थोड़ा शर्मा जाता है। इसके बाद दुल्हन को तिलक लगाता है। यह सीन बेहद हास्यास्पद है।

इस वीडियो को 'SwatKat' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 78 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 2 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

Image Credit: SwatKat


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.