जब नेशनल पार्क में डॉग ने शेर से लिया पंगा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
ऐसा कहा जाता है कि नेशनल पार्क में कुत्तों का प्रभुत्व हमेशा देखा जाता है। इससे वन्य जीवों को हमेशा खतरा रहता है। इस वीडियो में एक शेर टहल रहा होता है कि तभी एक डॉगी की नजर उस पर पड़ जाती है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में कहावत 'अपनी गली में कुत्ता भी शेर होता है' चरितार्थ साबित होती है। जब एक डॉग जंगल में शेर से पंगा ले लेता है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि गुजरात के नेशनल पार्क में एक डॉगी और शेर के बीच आन, बान और शान की लड़ाई होती है। यह लड़ाई आंख दिखाने और दहाड़ने तक सीमित नहीं रहती है, बल्कि दोनों के बीच में झड़प भी होती है।
No other breed of dog can take on a lions pride😊 pic.twitter.com/4rU5hpQoPy
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) January 10, 2021
ऐसा कहा जाता है कि नेशनल पार्क में कुत्तों का प्रभुत्व हमेशा देखा जाता है। इससे वन्य जीवों को हमेशा खतरा रहता है। इस वीडियो में एक शेर टहल रहा होता है कि तभी एक डॉग की नजर उस पर पड़ जाती है। इसके बाद डॉगी आव देखा न ताव शेर पर भौंकने लगता है। नेशनल पार्क के शेरों का पहले भी डॉगी से सामना होता रहा है। इसके लिए शेर भी उसी अंदाज में खड़ा हो जाता है।
तभी डॉगी को ऐसा लगता है कि मानो शेर डर नहीं रहा है। इसके लिए उसके पास जाकर गीदड़भभकी देने लगता है। शेर एक पल के लिए गुस्से में आ जाता है और डॉगी पर हमला बोल देता है। तभी डॉग भी आत्म विश्वास से लबरेज होकर शेर पर हमला कर देता है। वहीं, नेशनल पार्क में पर्यटक डॉग और शेर की लड़ाई को देखकर रुक जाते हैं और वीडियो शूट करने लगते हैं। कुछ पल के बाद शेर लड़ाई छोड़ किनारे खड़ा हो जाता है। वहीं, डॉगी अपनी बादशाहत कायम कर वहां से लौट जाता है। यह देख पर्यटक डॉग की तारीफ करने लगते हैं।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। । इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 72 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 6 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर अमोल ने लिखा है-'अपनी गली मै कुत्ता शेर' सुना था, आज देख भी लिया। वहीं, निलेश ने लिखा है-कलियुग है, यहां कुछ भी हो सकता है।
Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।