Move to Jagran APP

इस मंदिर में भैरव देव की सवारी लोगों को देता है आशीर्वाद, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 30 हजार बार देखा गया है। वहीं 3 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि कुछ लोगों ने कमेंट किया है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 01:36 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 01:36 PM (IST)
इस मंदिर में भैरव देव की सवारी लोगों को देता है आशीर्वाद, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में भैरव देव की सवारी श्वान (कुत्ता) मंदिर के बाहर लोगों को आशीर्वाद दे रहा है। फ़िलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी मंदिर के बाहर एक श्वान दरबान की तरह बैठा है और मंदिर से बाहर निकलने वाले श्रद्धालुओं को बारी-बारी आशीर्वाद दे रहा है।

loksabha election banner

इस क्रम में एक व्यक्ति (भैरव देव की सवारी से वाकिफ है) मंदिर से बाहर निकलता है, तो श्वान को हाथ जोड़ और सिर झुकाकर प्रणाम करता है। वहीं, श्वान भी पैर उठाकर व्यक्ति को आशीर्वाद देता है। इसके बाद व्यक्ति श्वान के माथे को चुम लेता है। इसके बाद बार बारी से कई लोग मंदिर से बाहर आते हैं। श्वान सभी को आशीर्वाद देता है। कुछ लोग हैंड शेक के बहाने हाथ आगे बढ़ाता है, तो श्वान भी अपने पैर बढ़ाकर हाथ मिलाता है। हालांकि, इस मुद्रा में भी श्वान का भाव आशीर्वाद देने का होता है। कुछ लोग हाथ मिलाने से परहेज करते हैं। इसके बावजूद श्वान सभी को आशीर्वाद देता है। वीडियो बेहद दिलचस्प है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है।  इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 30 हजार बार देखा गया है। वहीं, 3 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर अतुल ने लिखा है-बाबा काल भैरव की सवारी, हर हर महादेव। एक अन्य यूजर रंजीत ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का वीडियो शेयर किया है, जिसमें ट्रंप ताली बजा रहे हैं। इस वीडियो के जरिए यूजर भैरव देव की सवारी की तारीफ करना चाह रहा है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.