Viral Video: पैसा कमाने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख पकड़ लेंगे अपना सिर
Viral Video इस वीडियो को Lo+Viral नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 38 हजार से अधिक बार देखा गया है। यूजर्स भी शख्स के पैसे कमाने की निंजा टेक्निक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपना सिर पकड़ लेंगे। यूजर्स भी शख्स के पैसे कमाने की निंजा टेक्निक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कल्पना कर रहे हैं कि काश! उनके पास भी ऐसा कौआ होता।
Very well taught pic.twitter.com/6S1kWs8W2L
— Lo+Viral 🔥 (@TheBest_Viral) January 8, 2023
वीडियो में एक शख्स पैसे कमाने के लिए घर में कौआ पाल रखा है। आप सोच रहे होंगे कि भला कौआ पालन से कोई कैसे अमीर बन सकता है, तो बता दें कि यह नार्मल कौआ नहीं है। यह पैसा चुराने वाला कौआ है। बीच बाजार, दुकान, राह चलते लोगों के पास से जब भी पैसे चुराने का मौका मिलता है। यह कौआ हाथ साफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। साथ ही विपरीत दिशा से उड़ान भरकर अपने ठिकाने पर आता है। इससे किसी को कोई संदेह न कर सके। इसमें वह लंबे समय से सफल भी रहा है। इसका प्रमाण दराज में रखे ढेर सारे नोटों से मिलता है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कौआ अपनी चोंच में कागज का नोट लेकर आता है। कौवे को देख ऐसा लगता है कि वह लंबी सफर तय कर आया है। इसके लिए वह बिना रुके, अपने सेफ जोन में जाता है। इसके बाद वह स्पाइडर मैन स्टाइल में रूम में लैंड करता है। इसके बाद कौआ दराज खोलकर उसमें नोट रख देता है। वीडियो बेहद फनी है।
इसी वीडियो के कमेंट में एक वीडियो और शेयर किया गया है। इसमें एक शख्स अपनी हथेली पर मैना समान पक्षी लेकर खड़ा है। तभी एक स्कूटी सवार उधर से गुजरता है। उस समय बर्ड मैन सांकेतिक इशारा देकर पैसा लाने के लिए कहता है। उस समय पक्षी उड़कर जाती है और स्कूटी सवार के जेब से पैसे निकालकर लौटती है। यह वीडियो और भी हास्यास्पद है।
इस वीडियो को 'Lo+Viral' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 38 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, लगभग 5 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।
Image Credit: 'Lo+Viral'