कौए ने इस तरह बुझाई अपनी प्यास, वीडियो देख यूजर्स बोले-कलियुगी कौआ है भई
बचपन में आपने प्यासे कौए की कहानी जरूर पढ़ी होगी। इसमें एक कौआ बहुत प्यासा रहता है और पानी की तलाश में वह इधर-उधर भटकता रहता है। तभी उसे एक घड़ा दिखाई देता है लेकिन पानी घड़ा में नीचे रहने के चलते वह अपनी प्यास बुझा नहीं पाता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में एक प्यासे कौए की सूझबूझ देखने लायक है। लोग कौए की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले बचपन में आपने प्यासे कौए की कहानी जरूर पढ़ी होगी। इसमें एक कौआ बहुत प्यासा रहता है और पानी की तलाश में वह इधर-उधर भटकता रहता है। तभी उसे एक घड़ा दिखाई देता है, लेकिन पानी घड़ा में नीचे रहने के चलते वह अपनी प्यास बुझा नहीं पाता है। इसके बाद वह कुछ गंभीर सोच में पड़ जाता है।
Skilled crow pic.twitter.com/Fc6OUC1jeo
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) March 26, 2021
तभी उसे घड़े के आसपास कुछ कंकड़ दिखाई देते हैं। उन कंकड़ों को घड़े में डालता है। जब पानी घड़े के ऊपरी सतह पर आता है, तो कौआ पानी पीकर अपनी प्यास बुझाता है। हालांकि, यह कहानी वर्षों से पुरानी है। ताजा घटनाक्रम में एक लेटेस्ट वीडियो प्यासे कौए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कौआ प्यासे मन से सड़क पर टहल रहा है। तभी उसी नल दिखाई देता है और वह नल की पाइप पर जाकर बैठ जाता है। इसके बाद कौआ नल की टोटी को अपनी चोंच से घुमाकर पानी पीने लगता है। यह दृश्य बेहद प्यारा है। लोग कौए को हाईटेक जमाने का कौआ की उपाधि दे रहे हैं।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 8 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 1 हजार लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर कौए की जमकर तारीफ की है। एक यूजर प्रशून ने लिखा है-मटका होता तो भाई पत्थर जरूर डालता, आखिर पुरखो के संस्कार भी कोई चीज है
Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।