Move to Jagran APP

कोरोना काल में चिंपैंजी ने की ऐसी एक्सरसाइज, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

किसी खंडहर में चिंपैंजी आराम फरमा रहा है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि चिंपैंजी मंत्रणा करने में व्यस्त है। तभी चिंपैंजी सहसा उठकर बैक फ्लिप करता है। उस समय चिंपैंजी को ऐसा लगता है कि मानो उसने इस बार बैक फ्लिप सही से किया है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Tue, 27 Apr 2021 10:00 AM (IST)Updated: Tue, 27 Apr 2021 10:00 AM (IST)
कोरोना काल में चिंपैंजी ने की ऐसी एक्सरसाइज, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के चलते देशभर में लॉकडाउन जैसी स्थिति है। लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। घर से ही काम कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर अपना समय बिता रहे हैं। इस क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में चिंपैंजी ने हैरतअंगेज तरीके में एक्सरसाइज कर लोगों का दिल जीत लिया है।

loksabha election banner

इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किसी खंडहर में चिंपैंजी आराम फरमा रहा है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि चिंपैंजी मंत्रणा करने में व्यस्त है। तभी चिंपैंजी सहसा उठकर बैक फ्लिप करता है। उस समय चिंपैंजी को ऐसा लगता है कि मानो उसने इस बार बैक फ्लिप सही से किया है। चिंपैंजी का हाव भाव देख प्रतीत होता है कि वह अपने प्रयास से बेहद खुश है। तभी उसके मन में एक्सरसाइज दोहराने का ख्याल आता है। इसके बाद कई बार बैक फ्लिप करता है। हालांकि, इसमें गौर करने वाली बात यह है कि चिंपैंजी एक जगह पर खड़े होकर बैक फ्लिप करता है।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी ने शेयर किया है

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 12  हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 1500 लोगों ने पसंद किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर चिंपैंजी की बैक फ्लिप की जमकर तारीफ की है। एक युजर ने संजय लिखा है-इतनी पलटी मार रहा है, अगले जन्म में जरूर पॉलिटिक्स में जाएगा। एक अन्य यूजर ने लिखा है-चिंपैंजी, बाबा रामदेव का बहुत बड़ा फैन है। इसके लिए शीर्षासन कर रहा है।

Image Courtesy: यह तस्वीर ट्वीटर के अकाउंट Susanta Nanda से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.