Move to Jagran APP

Viral Video: समझदार बिल्ली ने नन्हें बच्चे की ऐसे की मदद, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घर में मौजूद बिल्ली को केयर टेकर की जिम्मेदारी मिली है। बिल्ली अपने काम को बखूबी अंजाम दे रही है। बच्चा भी बिल्ली के साथ खेलने में मशगूल है। उसी समय नन्हें बच्चे के मन में बाहर खेलने की इच्छा जगी।

By JagranEdited By: Pravin KumarPublished: Sat, 24 Sep 2022 09:14 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2022 09:14 PM (IST)
Viral Video: समझदार बिल्ली ने नन्हें बच्चे की ऐसे की मदद, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
Viral Video: समझदार बिल्ली ने नन्हें बच्चे की ऐसे की मदद, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इसमें बिल्ली की समझदारी देखने लायक है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि घर की बिल्ली केयर टेकर बन जाती है। वह दादी मां की तरह बच्चे का ख्याल रखती है। घरवाले भी बच्चे को बिल्ली की निगरानी में छोड़ जाते हैं। बिल्ली भी घरवालों को निराश नहीं करती है और बच्चे का पूरा ख्याल रखती है। इसके लिए बिल्ली को पालतू जानवर कहा भी जाता है। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर बिल्ली की हैरान कर देने वाले वीडियो शेयर हुए हैं।

loksabha election banner

इसी क्रम में यह वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घर में मौजूद बिल्ली को केयर टेकर की जिम्मेदारी मिली है। बिल्ली अपने काम को बखूबी अंजाम दे रही है। नन्हा बच्चा भी बिल्ली के साथ खेलने में मशगूल है। उसी समय नन्हें बच्चे के मन मस्तिष्क में बाहर खेलने की इच्छा जगी।

वह दौड़कर जाता आता है और चाबी लेकर आता है। चाबी की मदद से घर के दरवाजे को खोलने लगता है। हालांकि, नन्हा बच्चा इसमें सफल नहीं हो पाता है। इसके बाद भी वह कोशिश करता रहता है। उसी समय बिल्ली दरवाजे की कुंडी को पकड़कर सांकेतिक भाषा में कहती है। दरवाजा खुला है। बस कुंडी लगी है। कुंडी को खींचने से दरवाजा खुल जाएगा। नन्हा बच्चा बिल्ली को देखता रहता है। यह दृश्य बेहद प्यारा है।

इस वीडियो @Yoda4ever ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार बार देखा गया है। लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। साथ में बिल्ली की जमकर तारीफ की है।एक यूजर ने लिखा है- आपको धन्यवाद, सुबह के समय खुशियां देने के लिए। एक अन्य यूजर ने लिखा है-जा जा जा जा।

Image Credit: @Yoda4ever


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.