Move to Jagran APP

Viral Video: रजनीकांत स्टाइल में शेफ ने तैयार किया पसंदीदा डिश, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

Viral Video इस वीडियो को Lo+Viral ने सोशल मीडिया के ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 32 हजार बार देखा गया है। वहीं 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Sun, 15 Jan 2023 11:14 AM (IST)Updated: Sun, 15 Jan 2023 11:14 AM (IST)
Viral Video: रजनीकांत स्टाइल में शेफ ने तैयार किया पसंदीदा डिश, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
Viral Video: रजनीकांत स्टाइल में शेफ ने तैयार किया पसंदीदा डिश, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: लोगों की शौक निराली होती है। कुछ लोगों को खाने की, तो कुछ को खिलाने की आदत होती है। इसके लिए कुछ लोग बड़ी शिद्दत से लजीज व्यंजन पकाते हैं। कुछ लोग तो शौकिया शेफ बन जाते हैं। इसका प्रमाण वायरल वीडियो में देखने को मिलता है। इस वीडियो में शेफ ने लजीज व्यंजन बनाने के लिए निंजा टेक्निक अपनाया है। टेक्निक को देख हैरान हो जाएंगे।

loksabha election banner

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शेफ टेबल पर व्यंजन को डेकोरेट कर रहा है। बगल में एक नन्ही बच्ची और उसकी मां है। यह टेबल फूली मॉडर्न तरीके से तैयार है। इस टेबल में ही गैस स्टोव लगा है। वह शेफ गैस को ऑन कर सबसे पहले अपनी हथेली पर आग लगाता है। इसके लिए वह किसी खास प्रकार की सीट का इस्तेमाल करता है, जिसे वह दस्ताने रूप में पहन रखा है।

वह नन्ही बच्ची को खाना पकाने का निंजा टेक्निक बताता है। इसके बाद डिश को गैस स्टोव पर फ्राई करने के लिए रखता है। इस दौरान एक हाथ में आग लगी रहती है। इसके बाद वह नन्ही बच्ची से अपनी भाषा में कुछ कहता है। नन्ही बच्ची शेफ को देखती रहती है। उस समय टेबल पर रखी गिलास को उठाता है। इसमें पानी है। शेफ पानी को पैन में उड़ेल देता है।

इसके बाद वह जश्न मनाने के अंदाज में खुशी जाहिर कर हवा में अपने हाथ को ले जाता है। जैसे ही हाथ, पैन के समीप जाता है। पैन में आग लग जाती है। ऐसा अक्सर तड़का लगाने के समय होता है। यह देख बच्ची डर जाती है और मां के गले लग जाती है। वहीं, मां अपनी बच्ची को आंचल में समेट लेती है।

वीडियो को Lo+Viral ने शेयर किया है

इस वीडियो को Lo+Viral ने सोशल मीडिया के ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 32 हजार बार देखा गया है। वहीं, 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। जबकि, बड़ी संख्या में लोगों कमेंट कर सैफ की जमकर तारीफ की है।

Image Credit-Lo+Viral


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.