दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो में बुरी आत्मा ने घर से बेघर होने के दौरान खूब तांडव मचाया है। आप साफ देख सकते हैं कि किसी एक कमरे में घर की महिला बच्ची को गोद में लेकर खड़ी है। वहीं, धर्म गुरु आध्यात्मिक शक्ति के सहारे बुरी आत्मा को घर से बेघर करने की कोशिश में हैं।
— Mysteries Of The Unexplained (@AbsoluteCIown) February 1, 2023
हालांकि, बुरी आत्मा बेहद शक्तिशाली है और बहुत दिनों से घर में रह रही है। इसके लिए वह जाना नहीं चाह रही है। इस बात से घरवालों को कोई दिक्कत नहीं है। दिक्कत तो बुरी आत्मा की शैतानी रूप से है। इसके लिए घरवाले, धर्म गुरु का सहारा ले रहे है।
धर्म गुरु शैतान को घर छोड़ने की सलाह देते हैं। बुरी आत्मा को लगता है कि वह ज्यादा शक्तिशाली है। उसे कोई घर से भगा नहीं सकता है। तब धर्म गुरु मंत्र पढ़कर पहले पानी में फूंकते हैं। इसके बाद पानी को घर में छिड़कना शुरू देते हैं। पवित्र पानी से शैतान की बोलती बंद हो जाती है। वह इधर-उधर छिपने लगता है। इसके लिए वह महिला के बालों की चोटी का सहारा लेता है। धर्म गुरु की नजर पड़ जाती है। फिर शैतान को वहां से भी नौ दो ग्यारह होना पड़ता है।
इसके बाद घर के सभी कोने में ठिकाना ढूंढ़ता है। इसके बावजूद उसे कोई जगह नहीं मिलता है। फिर वह यानी बुरी आत्मा घर में तांडव मचाने लगती है। वीडियो में सभी चीजें हिलती डुलती नजर आती है। हालांकि, धर्म गुरु पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इसके बाद गुरु, बुरी आत्मा को गली के सहारे बाहर निकालता है।
इस दौरान बुरी आत्मा तांडव कर घरवालों को डराने की कोशिश करती है। इसमें वह सफल नहीं हो पाती है। अंत में आत्मा के निकलने के बाद घरवाले बुरी आत्मा से जुड़ी चीजों को घर से बाहर फेंक देते हैं। वीडियो में टेक्स्ट के माध्यम से बताया जा रहा है कि धर्म गुरु, महिला के पिता हैं।
इस वीडियो को Mysteries Of The Unexplained नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 33 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।
Image Credit: Mysteries Of The Unexplained