दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: आजकल युवाओं में सिक्स पैक और एब्स बनाने का ट्रेंड है। इसके लिए लड़के जिम में घंटों वर्कआउट करते हैं। साथ ही जिम ट्रेनर की सलाह पर प्रोटीन सप्लीमेंट भी लेते हैं। वहीं, कुछ लड़के एब्स बनाने के लिए महज एड देख प्रोटीन पाउडर लेने लगते हैं। इस दौरान कुछ लड़के जल्दी में सिक्स पैक और एब्स बनाने के लिए सप्लीमेंट का अधिक सेवन करने लगते हैं। इससे उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
Oh my! pic.twitter.com/d5nzoW06n0
— FunnymanPage (@FunnymanPage) January 25, 2023
इसी क्रम में सोशल सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में कुछ लड़के बॉडी बनाने के लिए घंटों जिम में वर्क आउट करते हैं। साथ ही प्रोटीन पाउडर का भी सेवन करते हैं। हालांकि, उनके साथ एक बड़ा फनी कांड हो जाता है। जब वे अपने दोस्त के घर पहुंच जाते हैं। सभी वर्कआउट करने के बाद अपने दोस्त के घर आ जाते हैं।
तभी उसका दोस्त किसी काम में व्यस्त हो जाता है। उस समय लड़के घर में घूमने लगते हैं। तभी उनकी नजर एक जार पर पड़ती है। उनलोगों के मन में ख्याल आता है कि अगर जार में प्रोटीन पाउडर होगा, तो चलो, सप्लीमेंट का सेवन करते हैं। इसके बाद दोनों दोस्त जार को खोलता है, तो उसमें पाउडर दिखता है। दोनों खुश हो जाते हैं।
इसके बाद दोनों जार से एक-एक चम्मच पाउडर निकालकर खाने लगते हैं। उसी समय दोस्त आ जाता है और पूछता है कि क्या कर रहे हो ? तो दोनों दोस्त बोलते हैं कि वे प्रोटीन पाउडर खा रहे हैं। यह सुन लड़का कहता है-प्रोटीन उधर है। ये तो मेरी ग्रैंडमा है। पाउडर तो उधर है। इसके बाद दोनों जार को देखते हैं, जिस पर इंग्लिश में ग्रैंडमा लिखा है। यह देख दोनों उधर ही उल्टी करने लगते हैं। वीडियो बेहद फनी है।
इस वीडियो को 'FunnymanPage' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-Oh boy! वीडियो को खबर लिखे जाने तक 49 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, सैकड़ों लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। यूजर्स वीडियो देख फनी कमेंट कर रहे हैं।
Image Credit: FunnymanPage