Move to Jagran APP

Viral Video: रूठी प्रेमिका को मनाने की शख्स ने ऐसी की कोशिश, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

इस वीडियो को Lance ने सोशल मीडिया के ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख बार देखा गया है। वहीं 11 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है और 1 हजार लोगों ने रीट्वीट किया है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Mon, 23 Jan 2023 02:18 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jan 2023 02:18 PM (IST)
Viral Video: रूठी प्रेमिका को मनाने की शख्स ने ऐसी की कोशिश, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Viral Video: रूठी प्रेमिका को मनाने की शख्स ने ऐसी की कोशिश, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखा आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। हालांकि, प्यार करने वालों के लिए यह पल आसान नहीं होता है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए गाजे-बाजे के साथ उसके घर पर पहुंच जाता है। वह अपनी गर्लफ्रेंड से बेइंतहा प्यार करता है।

loksabha election banner

ऐसा हो सकता है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई है। इसके चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लड़की तो अपने जीवन में आगे बढ़ गई है, लेकिन लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के बिना रह नहीं पा रहा है। वह अपने दिल को कई बार मनाता है, लेकिन दिल है कि मानता नहीं।

इसके बाद वह अपनी आपबीती अपने दोस्त को बताता है। दोस्त उसे सलाह देता है कि एक तरफा प्यार में ऐसा होता है। कोई बात नहीं, टेंशन नहीं लेने का, चलो चल कर भाभी को मनाते हैं। लड़का अपने दोस्तों को ऐसा करने से मना करता है। इसके बावजूद भी दोस्त जाने की सलाह देते हैं। फिर गाजे-बाजे के साथ सब लड़की के घर पर पहुंच जाते हैं। वहां, गाने का कार्यक्रम शुरू किया जाता है। लड़का गाना गाकर अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करना चाहता है।

गाजे-बाजे की आवाज सुन लड़की घर से बाहर आती है और अपने पुराने प्यार को देख भावुक हो जाती है। वहीं, लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को देख शिद्द्त से गाने लगता है। उसे लगता है कि वह गाना गाकर अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने में सफल हो जाएगा। तभी लड़की का न्यू ब्यॉयफ्रेंड घर से बाहर आता है और लड़की को गले लगा लेता है। यह देख लड़के के गाने का ट्यून ही बदल जाता है। इसके बाद रोनी आवाज में वह गाना शुरू कर देता है। यह सीन बेहद फनी है।

यह देख लड़की का ब्यॉयफ्रेंड हैट ऑफ कर लड़के की आवाज की तारीफ करता है। वहीं, लड़के के दोस्त सिर पर हाथ रख दिलासा दिलाता है कि सबकुछ सही हो जाएगा। हालांकि, लड़की कोई रिएक्शन नहीं देती है। इससे लड़का समझ जाता है कि वह धोखेबाज है। फिर एंग्री मोड में गाने लगता है। वीडियो वाकई में बेहद फनी है।

वीडियो को Lance ने शेयर किया है

इस वीडियो को Lance ने सोशल मीडिया के ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख बार देखा गया है। वहीं, 11 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है और 1 हजार लोगों ने रीट्वीट किया है। जबकि, बड़ी संख्या में लोगों न कमेंट भी किया है।

Image Credit-Lance


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.