Move to Jagran APP

Viral Video: मछली के साथ शख्स ले रहा था सेल्फी, फिर जो हुआ वह देख हो जाएंगे शॉक्ड

Viral Videoइस वीडियो को Wtf Scene नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 लाख 62 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं 4 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Tue, 28 Mar 2023 08:19 PM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2023 08:19 PM (IST)
Viral Video: मछली के साथ शख्स ले रहा था सेल्फी, फिर जो हुआ वह देख हो जाएंगे शॉक्ड
Viral Video: मछली के साथ शख्स ले रहा था सेल्फी, फिर जो हुआ वह देख हो जाएंगे शॉक्ड

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क।  Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सफर के दौरान लोग हर मोमेंट को दिल से एन्जॉय करते हैं। इस मौके पर लोग सेल्फी भी जरूर लेते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स अपने दोस्तों के साथ सी सफारी पर निकला है। इसके लिए शख्स ने रेंट पर बोट भी लिया है। सभी लोग मस्ती कर रहे हैं। तभी उन्हें फिशिंग का आईडिया आता है।

loksabha election banner

इसके बाद कुछ लड़के फिशिंग करने लगते हैं। कुछ देर में लड़के मछली पकड़ने में कामयाब हो जाते हैं। इनमें एक लड़का शायद रील्स का दीवाना है। इसके लिए वह मछली के साथ सेल्फी ट्राई करने लगता है। शख्स के एक हाथ में मछली और दूसरे हाथ में मोबाइल है। वह अपने मोबाइल से सेल्फी लेता है। कई भिन्न-भिन्न पोज में वह सेल्फी लेता है। इस दौरान वह भूल जाता है कि उसके किस हाथ में मछली और किस हाथ में मोबाइल है। उसके दोस्त भी सेल्फी लेने में व्यस्त थे।

तभी शख्स मछली को आजाद करने की सोचता है। यह सोच उसकी काबिलेतारीफ थी। अगले पल ही वह हाथ से मोबाइल फेंक देता है। उसे लगता है कि उसने मछली को दरिया में फेंका है। हालांकि, मछली दूसरे हाथ में रहती है। मोबाइल फेंकने के बाद शख्स का रिएक्शन देखने लायक है। वह मोबाइल लेने के लिए झुकता है। तब तक बहुत देर हो जाती है। मोबाइल सागर की गहराई में समा जाता है।

इस वीडियो को 'Wtf Scene' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है।  वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 लाख 62 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 4 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है

Image Credit: Wtf Scene


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.